Skip to main content

यूपी : उच्च शिक्षा का सत्र नियमित करने पर जोर, जून तक संबद्धता के लिए कार्यक्रम जारी

यूपी : उच्च शिक्षा का सत्र नियमित करने पर जोर, जून तक संबद्धता के लिए कार्यक्रम जारी


लखनऊ। प्रदेश में कोविड के बाद अभी तक उच्च शिक्षा का सत्र नियमित नहीं हो पाया है। कई विश्वविद्यालयों में वर्तमान सत्र में सितंबर-अक्तूबर तक प्रवेश हुए हैं। बीएड के प्रवेश तो और बाद तक हुए हैं।


 यही वजह है कि नए शैक्षिक सत्र 2024-25 में शासन का सत्र को नियमित करने पर पूरा होगा। इसके लिए संबद्धता प्रक्रिया जून तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। 


शासन की ओर से नए सत्र में सभी राज्य विश्वविद्यालयों को नए महाविद्यालय, संस्थान खोलने, वर्तमान में अतिरिक्त विषय, पाठ्यक्रम शुरू करने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए समय सारिणी जारी कर दी है। इसके अनुसार विश्वविद्यालय में नए पाठ्यक्रम की अनापत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि पांच फरवरी है। 


इन प्रस्तावों के भूमि अभिलेखों का राजस्व विभाग से 20 फरवरी तक सत्यापन व अनापत्ति 29 फरवरी तक जारी करनी होगी। ऑनलाइन आपत्ति के लिए विश्वविद्यालय के निर्णय के खिलाफ शासन में 10 मार्च तक अपील कर सकेंगे। 


शासन 20 मार्च तक इसका निस्तारण करेगा। उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव शिपु गिरी ने सभी राज्य विश्वविद्यालयों से कहा है कि विश्वविद्यालय निरीक्षण मंडल का गठन पांच अप्रैल तक करेंगे, निरीक्षण आख्या 30 अप्रैल तक देनी होगी। 


विश्वविद्यालय ऑनलाइन संबद्धता 18 मई तक जारी करेगा। इसके खिलाफ शासन में 31 मई तक अपील की जा सकेगी और शासन 20 जून तक इसका निस्तारण करेगा। बता दें कि विश्वविद्यालय संबद्धता प्रक्रिया जून में पूरी होने के बाद जुलाई में प्रवेश पूरा कर समय से पढ़ाई शुरू कर सकेंगे। 


source http://www.primarykamaster.in/2024/02/blog-post_3.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP