Skip to main content

रिकार्ड आवेदन के बाद बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए 1400 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाने की तैयारी

रिकार्ड आवेदन के बाद बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए 1400 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाने की तैयारी



बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराने की तैयारी में जुटा है। इस बार परीक्षा के लिए 1400 से अधिक केंद्र बनाने की तैयारी है। इससे पहले इस परीक्षा के लिए कभी इतनी बड़ी संख्या में केंद्र नहीं बनाए गए हैं।



बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए फार्म 20 मई तक भरवाए गए थे। इसके बाद विश्वविद्यालय की ओर आवेदनों और उनके साथ संलग्न प्रमाणपत्रों, भारांकों की जांच के लिए टीम बनाई गई है। जांच किस तरह होगी और अंकों का जोड़ कैसे लगाया जाएगा, इसके लिए तकनीकी एजेंसी विश्वविद्यालय के 25 से अधिक शिक्षकों को प्रशिक्षण दे रही है।


 इसी के साथ विश्वविद्यालय परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करने में भी जुट गया है। इस बार 1400 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाने की तैयारी है। विश्वविद्यालय ने पहले ही साफ कर दिया था कि अभ्यर्थियों को इस बार उनके जनपद में ही परीक्षा देने का मौका मिलेगा। उन्हें लंबी दौड़ नहीं लगानी होगी। इस बार विश्वविद्यालय को आवेदन भी रिकॉर्ड 6.69 लाख मिले हैं। आवेदनों की जांच में 20 दिन लग सकते हैं। इसके बाद प्रवेशपत्र जारी किए जाएंगे।


source http://www.primarykamaster.in/2022/05/1400.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP