Skip to main content

IGNOU : जुलाई सत्र के लिए 30 जून तक करें दोबारा पंजीकरण

IGNOU  : जुलाई सत्र के लिए 30 जून तक करें दोबारा पंजीकरण


नई दिल्ली। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के तहत जुलाई सत्र में दाखिले के लिए उम्मीदवार 30 जून तक दोबारा रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। स्नातक, स्नातकोत्तर प्रोग्राम के सभी छात्रों को पंजीकरण करना अनिवार्य है। इग्नू में दोबारा जुलाई सत्र में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन समर्थ पोर्टल पर लॉगइन करके रजिस्ट्रेशन करना होगा।



विश्वविद्यालय प्रशासन मुताबिक, इग्नू में स्नातक और स्नातकोत्तर प्रोग्राम में विभिन्न डिग्री प्रोग्राम में अगले सेमेस्टर में दाखिले के सभी छात्रों को दोबारा रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होता है। इसलिए विश्वविद्यालय में पहले से विभिन्न डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई कर रहे छात्र दोबारा रजिस्ट्रेशन 30 जून तक कर लें।


 सबसे पहले समर्थ पोर्टल पर https://ignou.samarth.edu.in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद छात्र दोबारा ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। पोर्टल पर जाकर न्यू रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक करना होगा। यहां छात्र को अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी लिखना होगा। इसी पर विश्वविद्यालय के जरूरी जानकारियां भेजी जाएंगी। यदि छात्र ने पहले से पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर रखा होगा तो उसे अपना नाम और पासवर्ड डालकर ओपन करना होगा। इसके बाद छात्र को अपना कोर्स, डिग्री नाम या प्रोग्राम चुनना होगा।



source http://www.primarykamaster.in/2022/05/ignou-30.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP