Skip to main content

69000 शिक्षक भर्ती : पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों ने दिल्‍ली में ओबीसी आयोग पर दिया धरना

69000 शिक्षक भर्ती : पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों ने दिल्‍ली में ओबीसी आयोग पर दिया धरना
 


बेसिक शिक्षा परिषद में 69000 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में आरक्षण नियमों का पालन नहीं करने के बिरोध में पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों ने मंगलवार को नई दिल्‍ली स्थित राष्ट्रीय ओबीसी आयोग कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया।




अभ्यर्थियों ने आयोग से भर्ती में नियमानुसार आरक्षण व्यवस्था लागू कराने की मांग की। अभ्यर्थियों का कहना है कि राष्ट्रीय ओबीसी आयोग ने भर्ती पर रोक लगाते हुए बेसिक शिक्षा विभाग को नोटिस जारी किया, लेकिन विभाग ने अब तक नोटिस का जवाब तक नहीं दिया है। अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष लोकेश प्रजापति से मुलाकात की। 


प्रजापति ने आश्वासन दिया कि जब तक सरकार संतोषजनक जवाब नहीं देगी, तब तक भर्ती पर आयोग की रोक रहेगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का अहित नहीं होने दिया जाएगा। धरना- प्रदर्शन करने वालों में राजेश कुमार, विजय कुमार, , मनोज प्रजापति, सुशील कुमार, आशीष, लोहा सिंह पटेल समेत सैकड़ों अभ्यर्थी शामिल हुए।


source http://www.primarykamaster.in/2020/07/69000_29.html

Comments

Popular posts from this blog

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP

जौनपुर : मृतक शिक्षक / शिक्षणेत्तर कर्मचारी के देयकों के संबंध में अतिशीघ्र कार्यवाही करते हुए मृतक आश्रित कोटे के अंतर्गत नियुक्ति हेतु पत्रावली प्रस्तुत करने का निर्देश, आवेदन पत्र का प्रारूप भी देखें।

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3uz0boo

69 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षित अभ्यर्थियों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, इन विकल्पों पर हो रहा विचार

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3qlbY9I