Skip to main content

फतेहपुर : राज्य अध्यापक पुरस्कार को 13 मास्साबों ने किया आवेदन, देखें सूची

फतेहपुर : राज्य अध्यापक पुरस्कार को 13 मास्साबों ने किया आवेदन, देखें सूची।

फतेहपुर :: बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित परिषदीय विद्यालयों के उत्कृष्ट शिक्षक शिक्षकों का उत्साहवर्धन करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा हर वर्ष राज्य अध्यापक पुरस्कार दिया जाता है। वर्ष 2019 के राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए इस बार भी ऑनलाइन आवेदन मागे गए। जिसमें जिले के आठ ब्लाकों से 13 शिक्षक शिक्षिकाओं ने आवेदन किया। आवेदन मिलने के बाद विभाग द्वारा इनका कई बिंदुओं पर सत्यापन कराया गया है।



शिक्षक दिवस यानि पांच सितम्बर को मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ में चयनित मास्साबों को पुरस्कृत किया जाना है। इसके पूर्व बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सम्बंधित खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से आवदेकों का सत्यापन कराया है। जिसमें आवेदन व्यक्तिगत टयूशन में लिप्त न हो, स्थानीय समुदाय में छवि की स्थिति, समाज, अभिभावक एवं छात्रों को उत्प्रेरित करने का कार्य, शैक्षिक क्षमता एवं उसमें सुधान करने की चेष्टा, बच्चों के प्रति वास्तविक स्नेह समेत 16 बिंदुओं पर जांच करते हुए आवेदन का सत्यापन कराया गया है। प्रदेश स्तर की चयन समिति द्वारा चयनित मास्साबों के नामों की घोषणा की जानी है। आवेदन मिलने के बाद विभाग द्वारा इनका कई बिंदुओं पर सत्यापन कराया गया है।

इंतजार : आवेदकों की विभिन्न बिंदुओं पर विभाग ने कराई जांच, आठ ब्लाकों से शिक्षक शिक्षकों ने किया है आवेदन।

*इन शिक्षकों ने किया आवेदन*

अम्बिका प्रसाद मिश्र, प्राथमिक विद्यालय मलूकपुर ऐरायां,

बृजेन्द्र सिंह प्राथमिक विद्यालय नरौली हथगाम,

राम प्रसाद प्राथमिक विद्यालय अहिंदा हथगाम,

आनंद कुमार मिश्र, प्राथमिक विद्यालय मलूकपुर ऐरायां,

प्रकाश चन्द्र द्विवेदी उच्च प्राथमिक विद्यालय जलालपुर भिटौरा,

सर्वेश कुमार अवस्थी प्राथमिक विद्यालय बाबूपुर अमौली,

धर्मेद्र कुमार प्राथमिक विद्यालय जगतपुर गाडा द्वितीय तेलियानी,

अर्चना अरोड़ा प्राथमिक विद्यालय बरेठी खुर्द खजुहा,

चम्पा प्राथमिक विद्यालय आदर्श मसवानी नगर क्षेत्र,

देवव्रत त्रिपाठी प्राथमिक विद्यालय अर्जुनपुर गढ़ा विजईपुर,

बबलू सोनी प्राथमिक विद्यालय कोरांव हथगाम,

साधना प्राथमिक विद्यालय ढोढिया तेलियानी,

माया देवी प्राथमिक विद्यालय कुटीपर ऐरायां शामिल हैं।



 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।



source http://www.primarykamaster.in/2020/07/13.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP