Skip to main content

यूपी बोर्ड : हिंदी, अंग्रेजी व विज्ञान ने बिगाड़ा रिजल्ट का गणित, हाईस्कूल व इंटर का परिणाम सुधारने को इन विषयों की स्क्रूटनी

यूपी बोर्ड : हिंदी, अंग्रेजी व विज्ञान ने बिगाड़ा रिजल्ट का गणित, हाईस्कूल व इंटर का परिणाम सुधारने को इन विषयों की स्क्रूटनी

 

आमतौर पर विज्ञान, गणित और अंग्रेजी जैसे कठिन कहे जाने वाले विषय रिजल्ट खराब करते रहे हैं। इस मर्तबा भी इन्हीं विषयों ने रिजल्ट बिगाड़ा, वरना यूपी बोर्ड में हाईस्कूल व इंटर का कुल सफलता प्रतिशत और अधिक होता। अनिवार्य विषय मातृभाषा हंिदूी ने उत्तीर्ण प्रतिशत व फेल-पास में अहम भूमिका निभाई। हाईस्कूल में सामाजिक विज्ञान और इंटर में नागरिक शास्त्र जैसे आसान कहे जाने वाले विषयों का भी रिजल्ट में बड़ा रोल रहा है। अब फेल व कम अंक पाने वाले अभ्यर्थी अंक सुधार की रेस में हैं।


यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर परीक्षा 2020 का परिणाम 27 जून को आया। हाईस्कूल में 83.31 व इंटर में 74.63 फीसद परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। कम परिणाम इसलिए आया, क्योंकि गणित, अंग्रेजी व विज्ञान जैसे विषयों में सफलता प्रतिशत अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा। वहीं, अनिवार्य विषय हंिदूी में 7,97,826 परीक्षार्थी उत्तीर्ण लायक अंक अर्जित नहीं कर सके थे। बोर्ड प्रशासन ने अंक सुधार यानी स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे तो रिजल्ट की तस्वीर साफ हुई। हाईस्कूल में कुल 7813 और इंटर में 24291 सहित कुल 34084 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया। भले ही स्क्रूटनी कराने वालों की तादाद 34 हजार है लेकिन परीक्षार्थियों ने कई विषयों में आवेदन कर रखा है। इसीलिए हाईस्कूल में 12628 और इंटर में 43019 के विषयवार आवेदन आए हैं।



संयोग है कि हाईस्कूल में 4084 व इंटर में 9060 सहित दोनों में सबसे अधिक आवेदन गणित विषय के लिए हुए हैं। हाईस्कूल में दूसरे नंबर पर विज्ञान 1752 तो इंटर में अंग्रेजी 8332 के परीक्षार्थी स्क्रूटनी करा रहे हैं। हाईस्कूल में तीसरे स्थान पर अंग्रेजी 1658 तो इंटर में भौतिक विज्ञान 8116 है। सामाजिक विज्ञान के लिए 1609 आवेदन हुए हैं। वहीं, इंटर में चौथे नंबर पर रसायन विज्ञान 6642 रहा है। हाईस्कूल के 15 व इंटर के 56 विषयों में स्क्रूटनी के आवेदन आए हैं। इनमें से कई विषय सरल कहे जाते हैं। यूपी बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल का कहना है कि इसका परिणाम जल्द घोषित कराने की तैयारी है।


अभ्यर्थी ने कई विषयों में अंक सुधार के लिए किया आवेदन

दोनों में पांचवें नंबर पर हंिदूी

यूपी बोर्ड में अंक सुधार के लिए हाईस्कूल व इंटर में समान रूप से पांचवें नंबर पर हंिदूी विषय रहा है। हाईस्कूल में 1419 और इंटर सामान्य हंिदूी में 3566 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है। यदि इंटर के हंिदूी विषय के परीक्षार्थियों की संख्या सामान्य हंिदूी में जोड़ दी जाए तो यह संख्या 4015 तक पहुंच जाती है।


source http://www.primarykamaster.in/2020/07/blog-post_771.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP