Skip to main content

पुरानी पेंशन, पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि, चिकित्सा भत्ता जैसी मांगों को लेकर आंदोलनरत शिक्षणेत्तर कर्मचारी एक बार फिर आंदोलन के मूड में, डिप्टी सीएम से करेंगे वार्ता

पुरानी पेंशन, पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि, चिकित्सा भत्ता जैसी मांगों को लेकर आंदोलनरत शिक्षणेत्तर कर्मचारी एक बार फिर आंदोलन के मूड में, डिप्टी सीएम से करेंगे वार्ता


पुरानी पेंशन, पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि, चिकित्सा भत्ता जैसी मांगों को लेकर आंदोलनरत शिक्षणोतर कर्मचारी एक बार फिर सक्रियता बढ़ाने वाले हैं। कोरोना संक्रमण काल में आंदोलन स्थगित करने वाले कर्मचारी अगस्त में लखनऊ कूच करने की तैयारी कर रहे हैं। वह उच्च शिक्षा मंत्रलय का प्रभार देख रहे डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा से लंबित मांगों को लेकर निर्णायक वार्ता की तैयारी कर रहे हैं। डिप्टी सीएम का रुख देखने के बाद कर्मचारी आंदोलन की रूपरेखा तय करेंगे।



प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में 50 हजार के लगभग शिक्षणोतर कर्मचारी कार्यरत हैं। वह योग्यताधारी कर्मचारियों को शिक्षक पद पर पदोन्नति देने, राजकीय कर्मचारियों के समान तीन सौ दिनों के अवकाश का नगदीकरण, चिकित्सा भत्ता, आवास की सुविधा, प्रबंध समिति में भागीदारी, पुरानी पेंशन बहाली, कर्मचारियों की नियुक्ति पर लगी रोक हटाने जैसी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। 


मांगें पूरी करवाने के लिए 28 व 29 जनवरी को शिक्षा निदेशालय प्रयागराज पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया था। उन्हें मार्च में लखनऊ में प्रदर्शन करना था। लेकिन, कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन के कारण आंदोलन स्थगित कर दिया गया था। इधर, अनलॉक घोषित होने पर कर्मचारी आंदोलन को गति देने में जुट गए हैं। वह उच्च शिक्षा मंत्रालय का प्रभार देख रहे डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा से लंबित मांगों को लेकर निर्णायक वार्ता की तैयारी कर रहे हैं। डिप्टी सीएम का रुख देखने के बाद कर्मचारी आंदोलन की रूपरेखा तय  करेंगे।


प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में 50 हजार के लगभग शिक्षणेतर कर्मचारी कार्यरत हैं। वह योग्यताधारी कर्मचारियों को शिक्षक पद पर पदोन्नति देने, राजकीय कर्मचासियों के समान तीन सौ दिनों के अवकाश का नगदीकरण, चिकित्सा भत्ता, आवास की सुविधा, प्रबंध समिति में भागीदारी, पुरानी पेंशन बहाली, कर्मचारियों की नियुक्ति पर लगी रोक हटाने जैसी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। मांगें पूरी करवाने के लिए 28 व 29 जनवरी को शिक्षा 
निदेशालय प्रयागराज पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया था उन्हें मार्च में लखनऊ में प्रदर्शन करना था। लेकिन, कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन के कारण आंदोलन स्थगित कर दिया गया था इधर अनलॉक घोषित होने पर कर्मचारी आंदोलन को गति देने में जुट गए हैं।


source http://www.primarykamaster.in/2020/07/blog-post_620.html

Comments

Popular posts from this blog

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP