Skip to main content

मनमानी की छूट नहीं तो बाबुओं की भर्ती से इनकार, पद रिक्त होने के बावजूद प्रबंधक भर्ती में नहीं ले रहे रुचि

सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों में बाबुओं की भर्ती में प्रबंधतंत्र की मनमानी पर रोक लगी तो पूरी प्रक्रिया ही ठप हो गई। जिले के 181 एडेड कॉलेजों में लिपिक श्रेणी के 80 से अधिक पद खाली होने के बावजूद प्रबंधतंत्र नियुक्ति का प्रस्ताव नहीं दे रहे।


मनमानी की छूट नहीं तो बाबुओं की भर्ती से इनकार, पद रिक्त होने के बावजूद प्रबंधक भर्ती में नहीं ले रहे रुचि

 
रिक्ति पर एक नजर

● 57 पद लिपिक के इंटर बालक विद्यालयों में
● 19 पद लिपिक के बालक हाईस्कूलों में
● (बालिका विद्यालयों की संख्या जोड़ने पर और रिक्ति हो जाएगी।)


प्रयागराज : यह स्थिति तब है जबकि जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी प्रबंधकों से रिक्त पदों के सापेक्ष नियुक्ति का प्रस्ताव उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दो महीने पहले ही मांगा था।



ऐसी ही स्थिति प्रदेश के अन्य जिलों में भी बनी हुई है। पहले प्रबंध समिति रिक्त पद भरने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षकों के जरिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक से अनुमति लेते थे। उसके बाद विज्ञापन देते हुए चयन प्रक्रिया पूरी होती थी। इसमें लाखों रुपये लेनदेन के आरोप लगते थे। इसके चलते सरकार ने 25 नवंबर 2021 को इंटरमीडिएट एक्ट 1921 में संशोधन करते हुए चयन प्रक्रिया का नये सिरे से निर्धारण कर दिया।


 नई नियमावली के अनुसार संबंधित विद्यालय के प्रबंधक की अध्यक्षता में चयन समिति गठित करने का प्रावधान है। जिसमें जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा नामित सह जिला विद्यालय निरीक्षक सदस्य सचिव, जिला सेवायोजन अधिकारी, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य और डीएम से नामित एक अधिकारी सदस्य होंगे।


 इसमें अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में 50 एवं अधिक पर्सेंटाइल प्राप्त करने वाले 18 से 40 आयु के अभ्यर्थियों से ही आवेदन लिया जाएगा। एक पद के सापेक्ष पीईटी मेरिट के आधार पर दस अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। नई चयन प्रक्रिया में प्रबंधकों की मनमानी की गुंजाइश न होने के कारण कोई पहल नहीं कर रहा।


● एडेड कॉलेजों में बाबुओं की भर्ती के लिए बना नियम
● पीईटी में सफल अभ्यर्थियों को ही नियुक्ति करने का आदेश
● डीआईओएस ने प्रबंधकों से मांगा है नियुक्ति का प्रस्ताव
● जिले के 181 कॉलेजों में बाबुओं के 80 से अधिक पद खाली
● पद रिक्त होने के बावजूद प्रबंधक भर्ती में नहीं ले रहे रुचि


लिपिकों के रिक्त पदों को भरने के लिए प्रबंधकों से प्रस्ताव मांगा गया था लेकिन किसी ने प्रस्ताव नहीं दिया है। चयन के लिए फिर से प्रस्ताव मांगने जा रहे हैं। आरएन विश्वकर्मा, डीआईओएस, प्रयागराज 


source http://www.primarykamaster.in/2022/05/blog-post_43.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP