Skip to main content

UP Board Academic Calendar 2023 : यूपी बोर्ड ने 9वीं, 10वीं कक्षा के लिए बदला परीक्षा पैटर्न, मार्च में होंगी बोर्ड परीक्षाएं

UP Board Academic Calendar 2023 : यूपी बोर्ड ने 9वीं, 10वीं कक्षा के लिए बदला परीक्षा पैटर्न, मार्च में होंगी बोर्ड परीक्षाएं

UP Board Academic Calendar 2023 बोर्ड द्वारा जारी नए सर्कुलर के अनुसार आगामी सत्र में 10वीं 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 16 फरवरी से 28 फरवरी 2023 तक आयोजित की जाएगी। वहीं यूपी बोर्ड कक्षा 10 12 की परीक्षाएं मार्च 2023 में आयोजित की जाएंगी।



नई दिल्ली : UPMSP UP Board Academic Calendar 2023: यूपी बोर्ड ने आगामी शैक्षणिक सत्र 2022-2023 के लिए वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, यूपीएमएसपी (Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad, UPMSP) ने मंगलवार, 10 मई को वार्षिक यूपी बोर्ड शैक्षणिक कैलेंडर करते हुए कहा कि आगामी सत्र की बोर्ड परीक्षाएं मार्च में होंगी। इसके अलावा, इस साल कक्षा 9वीं और 10वीं कक्षा के लिए परीक्षा का पैर्टन बदलेगा। इसके तहत, इन दोनों कक्षाओं के लिए सत्र में 5 मासिक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।  नए पैर्टन के अनुसार, तीन परीक्षाएं बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होंगी। वहीं दो पेपर वर्णनात्मक होंगे। इसके तहत, पहले सेक्शन 30 फीसदी अंका का होगा, जबकि दूसरा सेक्शन 70 फीसदी का होगा।

यूपी बोर्ड ने स्पष्ट किया कि 9वीं, 10वीं परीक्षा का बदला पैर्टन नई शिक्षा नीति (एनईपी 2020) के अनुरूप किया गया है। बोर्ड ने यह भी घोषणा की कि एमसीक्यू पर आधारित पहले तीन मासिक टेस्ट जुलाई और नवंबर के अंतिम सप्ताह, फरवरी 2023 के पहले सप्ताह में आयोजित किए जाएंगे, जबकि वर्णनात्मक परीक्षण अगस्त और नवंबर के अंतिम सप्ताह में आयोजित किए जाएंगे।

अक्टूबर में होंगी अर्धवार्षिक परीक्षाएं 

अर्धवार्षिक प्रैक्टिकल परीक्षाएं सितंबर के अंतिम सप्ताह में और अर्धवार्षिक लिखित परीक्षा अक्टूबर के दूसरे और तीसरे सप्ताह में आयोजित की जाएगी।

मार्च में होंगी बोर्ड परीक्षाएं

बोर्ड द्वारा जारी नए सर्कुलर के अनुसार, आगामी सत्र में 10वीं, 12वीं  की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 16 फरवरी से 28 फरवरी, 2023 तक आयोजित की जाएगी। वहीं यूपी बोर्ड कक्षा 10, 12 की परीक्षाएं मार्च, 2023 में आयोजित की जाएंगी।

20 जनवरी तक पूरा करना होगा कोर्स

यूपी बोर्ड ने कैलेंडर में निर्देश दिए गए हैं कि आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए पाठ्यक्रम 20 जनवरी, 2023 तक सभी कक्षाओं के लिए पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा, यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की प्री-बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षाएं जनवरी 2023 के तीसरे सप्ताह में होने वाली हैं, जबकि, कक्षा 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड थ्योरी परीक्षाएं 1 से 15 फरवरी, 2023 तक आयोजित की जाएंगी।


source http://www.primarykamaster.in/2022/05/up-board-academic-calendar-2023-9-10.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP