Skip to main content

विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने केंद्र के मेमोरेंडम के समान मेमोरेंडम जारी करने की मांग की, बात नहीं मानी तो तीन दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने केंद्र के मेमोरेंडम के समान मेमोरेंडम जारी करने की मांग की, बात नहीं मानी तो तीन दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनी



लखनऊ। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने केंद्र के तीन मार्च के पेंशन सुधार मेमोरेंडम के समान उत्तर प्रदेश में भी मेमोरेंडम जारी करने की मांग की है। ताकि नई पेंशन नीति लागू होने के पहले के विज्ञापित पदों पर तैनात कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ मिल सके। एसोसिएशन ने इस मामले में जल्द निर्णय न होने पर तीन दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। 



बहस्पतिवार को लखनऊ में हुई एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया प्रदेश अध्यक्ष संतोष तिवारी ने कहा कि केंद्र के समान प्रदेश सरकार भी इस मामले में जल्द निर्देश जारी करे ताकि लाखों कर्मचारियों को इसका लाभ मिल सके। ऐसा न होने पर संगठन तीन दिसंबर से राजधानी में रैली कर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करेगा। इससे संबंधित मांग पत्र मुख्यमंत्री को भेजा गया है।


 उन्होंने कहा कि जब भाजपा शासित उत्तराखंड, हरियाणा, गुजरात आदि राज्यों ने केंद्र के समान पेंशन सुधार मेमोरेंडम लागू कर दिया तो उत्तर प्रदेश में क्यों नहीं हो रहा है। बैठक में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी मिश्रा, उपाध्यक्ष ललित किशोर आजाद, प्रदेश महामंत्री सुभाष कनौजिया, विनीत सिंह, शशि प्रभा सिंह, दिलीप चौहान, मंगेश यादव, अभय मिश्रा, महेंद्र गुर्जर, नृपेंद्र शुक्ला, प्रशांत बाजपेई व सुशील रस्तोगी आदि उपस्थित थे।



पुरानी पेंशन के लिए उठाई आवाज

लखनऊ । प्राथमिक स्कूल के शिक्षकों ने केंद्र सरकार के तीन मार्च 2023 के पेंशन सुधार मेमोरेंडम की तर्ज पर प्रदेश ने सरकार से मेमोरेंडम जारी करने की मांग उठायी है। जिससे नई पेंशन योजना लागू होने से पहले जारी हुए सरकार नौकरियों के विज्ञापनों पर नौकरी पाए शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ मिल सके।


सरकार ने यदि मेमोरेंडम जारी नहीं किया तो विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले शिक्षक तीन दिसम्बर से लखनऊ में रैली निकाल कर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की गुरुवार को आयोजित कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संतोष तिवारी प्रदर्शन का ऐलान किया है।


 वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी मिश्रा का कहना है कि वर्ष 2004 बैच के करीब 40 हजार शिक्षकों का विज्ञापन जनवरी - 2004 में निकला था, लेकिन इनकी नियुक्ति दिसंबर 2005 के बाद हुई। इनमें से अधिकांश शिक्षकों का न एनपीएस कट रहा है न जीपीएफ। बैठक में उपाध्यक्ष ललित किशोर आजाद, प्रदेश महामंत्री श्री सुभाष कनौजिया, विनीत सिंह, शशि प्रभा सिंह, दिलीप चौहान, मंगेश यादव, अभय मिश्रा आदि शामिल हुए।


source http://www.primarykamaster.in/2023/10/blog-post_28.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP