Skip to main content

अटेवा पेंशन शंखनाद रैली : शिक्षकों-कर्मियों ने नई पेंशन योजना की वापसी को लेकर भरी हुंकार, राजधानी की सड़कों पर उमड़ी भीड़

अटेवा पेंशन शंखनाद रैली : शिक्षकों-कर्मियों ने नई पेंशन योजना की वापसी को लेकर भरी हुंकार, राजधानी की सड़कों पर उमड़ी भीड़


● ’राजधानी की सड़कों पर शिक्षक/कर्मचारियों की उमड़ी भीड़

● ’नई पेंशन नीति को वापस लेने पर अड़ा अटेवा


लखनऊ : अटेवा पेंशन बचाओ मंच के प्रदेश अध्यक्ष विजय बंधु ने कहा है कि सरकार ने तीन किसान बिल को हितकर न मानते हुए जिस तरह वापस लिया है, उसी प्रकार नई पेंशन योजना कर्मचारियों के लिए पूरी तरह फ्लाप साबित हुई है। इसलिए सरकार तुरंत इसे वापस लेकर पुरानी पेंशन योजना बहाल करे। इससे जीवन भर सरकारी सेवा करने वाले शिक्षक कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय हो गया है।



इको गार्डेन पार्क में रविवार को पेंशन शंखनाद रैली में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा जहां एनपीएस से लोगो का भविष्य खराब हो रहा है, वहीं निजीकरण से युवाओं का वर्तमान खराब किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष भारत सिंह ने कहा कि प्रदेश ही नहीं देशभर में नई पेंशन योजना से रिटायर्ड कर्मचारियों के परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है। फ्रंट अगेंस्ट एनपीएस इन रेलवे के राजेंद्र पाल, चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ के प्रधान महासचिव अशोक कुमार व डिप्लोमा फार्मासिस्ट संघ के संदीप बडोला ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के बुढ़ापे की लाठी और वृद्धावस्था का सम्मान है।



पुरानी पेंशन बहाली के लिए रविवार को शिक्षक/कर्मचारियों की भीड़ उमड़ पड़ी, चारबाग स्टेशन से लेकर बस अड्डों पर रात से ही शिक्षक व कर्मचारियों का आवागमन जारी रहा। संचालन प्रदेश महामंत्री डा. नीरजपति त्रिपाठी ने किया। रैली को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू, पीडब्ल्यूडी के महामंत्री रामराज दूबे, श्रम एवं सेवायोजन कर्मचारी परिषद के महामंत्री अमित कुमार यादव, उप्र पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ के रामेंद्र श्रीवास्तव, लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय के अध्यक्ष डा. मनोज पांडेय, उप्र लेखपाल संघ के उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, लखनऊ विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राकेश यादव, बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के महेंद्र सिंह, नर्सेज संघ की सीमा शुक्ला आदि ने भी संबोधित किया।


source http://www.primarykamaster.in/2021/11/blog-post_22.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP