Skip to main content

विधानसभा चुनाव के बाद यूपी बोर्ड परीक्षा, डिप्टी सीएम का बयान

विधानसभा चुनाव के बाद यूपी बोर्ड परीक्षा, डिप्टी सीएम का बयान


प्रयागराज. एशिया की सबसे बड़ी परीक्षा संस्था माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश यानि उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की 2022 की बोर्ड परीक्षा कब होगी इसको लेकर संशय बना हुआ है.लेकिन सूबे के शिक्षा मंत्री और डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने बोर्ड परीक्षा को लेकर तस्वीर साफ करते हुए  कहा है कि पहले यूपी विधानसभा चुनाव की तिथियां डिक्लेअर होंगी। उसके बाद ही बोर्ड परीक्षा की तिथियां घोषित की जाएंगी. 



उन्होंने कहा है कि कोविड की महामारी के चलते वर्ष 2021 में बोर्ड परीक्षा नहीं हो सकी थी. जिसके चलते परीक्षार्थियों को प्रोन्नत किया गया था. सूबे के शिक्षा मंत्री और डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने यह बात प्रयागराज में एक कार्यक्रम के दौरान कही है।


बोर्ड परीक्षा में इसके बावजूद कुछ परीक्षार्थी फेल हुए थे, उन्हें अंक सुधार परीक्षा के साथ ही परीक्षा देने का मौका सरकार ने देने का काम किया है. यूपी डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा के कहा है कि अभी परीक्षा कार्यक्रम को लेकर बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक होनी है. जिसमें इस पर चर्चा की जाएगी। लेकिन इतना तय है कि चुनाव अगर फरवरी में होते हैं तो चुनाव की तिथियां घोषित होने के बाद ही यूपी बोर्ड की परीक्षा की तिथि घोषित की जा सकेगी।


गौरतलब है कि यूपी बोर्ड की परीक्षा में 51 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल होंगे. 10वीं की परीक्षा में करीब 27 लाख और 12वीं की परीक्षा में करीब 23 लाख परीक्षार्थियों के शामिल होने की उम्मीद है. ऐसा माना जा रहा है कि फरवरी और मार्च में ही विधानसभा चुनाव होंगे. क्योंकि चुनाव प्रक्रिया में शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई जाती है. ऐसे में चुनाव कार्यक्रम की वजह से परीक्षाएं बाधित न हो या फिर परीक्षाओं की वजह से चुनाव कार्यक्रमों पर कोई असर न पड़े. इसके लिए चुनाव की तिथियां निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित करने के बाद ही बोर्ड परीक्षा कराने की तैयारी की जा रही है।



source http://www.primarykamaster.in/2021/11/blog-post_83.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP