Skip to main content

यूपी : निःशुल्क टैबलेट-मोबाइल में मिलेगी विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री, 25 नवम्बर को खुलेंगे टेण्डर

यूपी : निःशुल्क टैबलेट-मोबाइल में मिलेगी विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री, 25 नवम्बर को खुलेंगे टेण्डर


लखनऊ। प्रदेश के युवाओं को टैबलेट और मोबाइल के साथ उनसे जुड़ी पाठ्यसामग्री भी दी जाएगी। इसके लिए यूपी डवलपमेंट सिस्टम कॉरपोरेशन (यूपीडेस्को) ने उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा सहित अन्य विभागों को ऑनलाइन पाठ्यसामग्री तैयार करने का प्रस्ताव दिया है। वहीं, निजी कंपनी से भी पाठ्यसामग्री तैयार करने की कवायद शुरू की गई है। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार की ओर से करीब 68 लाख विद्यार्थियों और प्रशिक्षणार्थियों को टैबलेट व मोबाइल दिए जाने हैं।



प्रदेश सरकार की ओर से स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों के साथ तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, चिकित्सा शिक्षा विधि सहित अन्य निर्धारित पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को टैबलेट या मोबाइल मिलेगा। सरकार ने वितरण प्रक्रिया के लिए यूपीडेस्को को नोडल संस्था नियुक्त किया है। यूपीडेस्को के एमडी कुमार विनीत ने बताया कि पाठ्यक्रम सामग्री तैयार करने के लिए कुछ कंपनियों से भी बात चल रही है। एक से दो कंपनियों को पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए नियुक्त किया जाएगा।


ऑनलाइन क्लास के लिए कर सकेंगे उपयोग: यूपीडेस्को के विनीत ने बताया कि एमडी कुमार टैबलेट और मोबाइल में विद्यार्थियों को दो साल तक उनसे जुड़ी पाठ्यसामग्री ऑनलाइन दी जाएगी। विद्यार्थी इनका उपयोग ऑनलाइन क्लास के लिए कर सकेंगे।


निःशुल्क टैबलेट-मोबाइल - किसे, सरकार जल्द करेगी निर्णय
प्रदेश सरकार की ओर से किस विद्यार्थी को टैबलेट दिया जाएगा और किसे मोबाइल दिया जाएगा, इसका निर्णय सरकार में उच्च स्तर से किया जाएगा। यूपीडेस्को की ओर से प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।


बढ़ सकते हैं टेंडर : कुमार विनीत ने बताया कि 25 नवंबर को टैबलेट और मोबाइल खरीद के टेंडर खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि आईटी कंपनियां टेंडर में दिलचस्पी ले रही हैं, इसलिए निविदा एक-दो दिन बढ़ाई जा सकती है।


source http://www.primarykamaster.in/2021/11/25_23.html

Comments

Popular posts from this blog

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP