Skip to main content

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा फार्म भरने की तिथि 15 दिसंबर तक फिर बढ़ी

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा फार्म भरने की तिथि 15 दिसंबर तक फिर बढ़ी


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। अब दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थी 15 दिसंबर तक परीक्षा फार्म भर सकते हैं। साथ ही 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों के अग्रिम पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 दिसंबर है। 




यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 में 10वीं और 12 वीं के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा फार्म भरने की तिथि माध्यमिक शिक्षा परिषद ने चौथी बार बढ़ाई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव के मुताबिक कक्षा दस एवं बारह के संस्थागत/ व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के प्रवेश/परीक्षा शुल्क प्राप्त करने और ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 दिसंबर कर दी गई है। संस्था के प्रधान द्वारा विद्यार्थियों से प्राप्त परीक्षा शुल्क  को सौ रुपये प्रति छात्र विलंब शुल्क के साथ मुश्त चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने और विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरण को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर है।


ऑनलाइन अपलोड विवरणों में संस्था प्रधान 16 दिसंबर तक संशोधन कर सकते हैं। संस्था के प्रधान द्वारा पंजीकृत अभ्यर्थियों की फोटोयुक्त नामावली एवं तत्संबंधी कोष पत्र की एक प्रति परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय को भेजे जाने की अंतिम तिथि 23 दिसंबर है। साथ ही यूपी बोर्ड की वर्ष 2021 की परीक्षा में प्रोन्नत सभी श्रेणियों के छात्र वर्ष 2022 की परीक्षा में नि:शुल्क बैठ सकते हैं। ऐसे अभ्यर्थी भी 15 दिसंबर परीक्षा फार्म भर सकते हैं। केवल यूपी बोर्ड वर्ष 2021 की अंकसुधार परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। 



source http://www.primarykamaster.in/2021/11/15_27.html

Comments

Popular posts from this blog

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP