Skip to main content

UP Scholarship 2021 : 16 लाख से अधिक छात्रों को मिलेगी फीस भरपाई-वजीफा

UP Scholarship 2021 : 16 लाख से अधिक छात्रों को मिलेगी फीस भरपाई-वजीफा

UP Scholarship 2021: चालू शैक्षिक सत्र में इस बार पिछले सत्र के मुकाबले करीब 16 लाख अधिक छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति और फीस भरपाई की सुविधा मिलेगी। पिछले शैक्षिक सत्र में कोरोना संकट के चलते 39 लाख छात्र-छात्राओं को ही छात्रवृत्ति और फीस भरपाई की सुविधा मिल पाई थी। इनमें अनुसूचित जाति-जनजाति, सामान्य वर्ग के गरीब, ओबीसी और अल्पसंख्यक छात्र-छात्राएं शामिल हैं।



समाज कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक पीके त्रिपाठी ने बताया कि यह पहला शैक्षिक सत्र होगा, जब कक्षा 11-12 और ऊपर की कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को दो चरणों में छात्रवृत्ति-फीस भरपाई राशि बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी। कक्षा-9-10 के छात्र-छात्राओं को सरकार की ओर से ही छात्रवृत्ति दी जाएगी। पहले चरण में 40 प्रतिशत राशि राज्यांश के रूप में समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण और अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग से मिलेगी। दूसरे चरण में 60 प्रतिशत राशि केन्द्रांश के रूप में केन्द्र से खातों में हस्तांतरित की जाएगी।

40 लाख को 27 दिसंबर तक मिलेगी रकम

संयुक्त निदेशक ने बताया कि पहले ऑनलाइन आवेदन करने वाले 15 लाख छात्र-छात्राओं के ब्यौरे का सत्यापन हो रहा है। यह काम 25 नवम्बर तक चलेगा। 30 नवम्बर से इनके बैंक खाते में राशि भेज दी जाएगी। इसके बाद 29 नवम्बर तक ऑनलाइन आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं को 27 दिसम्बर तक राशि दी जाएगी। इसमें करीब 40 लाख छात्र-छात्राएं पात्र होंगे। इस तरह इस सत्र में 55 लाख छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति-फीस भरपाई की राशि दी जाएगी।


source http://www.primarykamaster.in/2021/11/up-scholarship-2021-16.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP