Skip to main content

कार्यभार से वंचित आठ सौ शिक्षकों के समायोजन की तैयारी में चयन बोर्ड

कार्यभार से वंचित आठ सौ शिक्षकों के समायोजन की तैयारी में चयन बोर्ड


प्रयागराज: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने प्रवक्ता संवर्ग (पीजीटी) एवं प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी)-2021 भर्ती में चयन कर विद्यालय आवंटित किए, लेकिन करीब आठ सौ शिक्षक कार्यभार ग्रहण नहीं कर सके। 



विद्यालय में पद रिक्त न होने या रिक्त पद किसी अन्य वर्ग के लिए आरक्षित होने के कारण चयनित शिक्षकों ने चयन बोर्ड को अपना प्रत्यावेदन दिया। अब चयन बोर्ड इन नव चयनितों को नए विद्यालय आवंटित करने की तैयारी में है।


 यह भर्ती अक्टूबर-2021 में पूरी हुई थी। परिणाम घोषित किए जाने पर चयनित शिक्षक आवंटित विद्यालय में पहुंचे तो वहां वर्तमान में उनके लिए पद रिक्त नहीं था। ऐसी स्थिति में चयनितों ने संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र लिखा। इसके साथ ही चयन बोर्ड को भी वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए अन्यत्र विद्यालय में समायोजित किए जाने के लिए प्रत्यावेदन दिया। 


चयन बोर्ड के सचिव नवल किशोर ने बताया कि चयन परिणाम के बाद चयनितों को पूर्व में अधियाचित पदों पर विद्यालय आवंटित किया गया था। अधियाचन भेजने के बाद वहां पद किसी अन्य तरह से भर लिए जाने से नए चयनित कार्यभार नहीं ग्रहण कर सके।



source http://www.primarykamaster.in/2022/03/blog-post.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP