Skip to main content

University Exam 2022: महाविद्यालयों में सीसीटीवी कैमरों की होगी जांच

University Exam 2022: महाविद्यालयों में सीसीटीवी कैमरों की जांच होगी

University Exam 2022: प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों से संबंधित महाविद्यालयों में सीसीटीवी कैमरों की जांच होगी। सेमेस्टर परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में कराने के निर्देश के तहत यह जांच कराई जाएगी। कुछ विश्वविद्यालयों ने परीक्षाओं में ई-सर्विलांस के प्रयोग की तैयारी भी की है।



मौजूदा सत्र में नई शिक्षा नीति के तहत सेमेस्टर प्रणाली के तहत परीक्षाएं होनी हैं। कुछ विश्वविद्यालयों में यह व्यवस्था पहले से भी थी, जबकि कुछ विश्वविद्यालयों में वार्षिक परीक्षा प्रणाली ही चल रही थी। अब नव प्रवेशार्थियों के लिए च्वायस बेस्ट क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) पर आधारित सेमेस्टर प्रणाली अनिवार्य कर दी गई है। विश्वविद्यालयों में सेमेस्टर परीक्षाएं या तो शुरू हो गई हैं या फिर शुरू होने वाली हैं। ऐसे में परीक्षाओं की शुचिता व पवित्रता बनाए रखने के लिए सीसीटीवी से निगरानी पर जोर दिया जा रहा है।

विश्वविद्यालयों से संबद्ध महाविद्यालयों में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब होने की शिकायतों को देखते हुए शासन ने उसकी जांच कराकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसके बाद विश्वविद्यालयों के स्तर से परीक्षा केंद्र बनाए गए सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को पत्र लिखकर सीसीटीवी कैमरे ठीक कराने को कहा जा रहा है। एक विश्वविद्यालय ने तो महाविद्यालयों को चेताया है कि परीक्षा काल में सीसीटीवी कैमरे बंद पाए जाने और विश्वविद्यालय से उनकी कनेक्टिविटी स्थापित न होने पर संबंधित परीक्षा केंद्र को अनुचित साधन प्रयोग (यूएफएम) की श्रेणी में रखते हुए कार्रवाई की जाएगी।


source http://www.primarykamaster.in/2022/02/university-exam-2022.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP