Skip to main content

यूपी बोर्ड : हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में कम हो गए 14000 छात्र

यूपी बोर्ड : हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में कम हो गए 14000 छात्र


लखनऊ । कोरोना महामारी की वजह से यूपी बोर्ड वर्ष 2021 की परीक्षाएं नहीं हो पाईं और पंजीकृत छात्र-छात्राओं को प्रमोट किया गया। अब वर्ष 2022 की परीक्षाओं की तैयारियां चल रही हैं। लेकिन पिछले साल की तुलना में 13 हजार 972 छात्र इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षा में कम हो गए हैं। बोर्ड की ओर से कई बार पंजीकृरण की तारीख बढ़ाई लेकिन हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा में छात्रों की संख्या पिछले वर्ष से कम रहीं।



यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की वर्ष 2022 की परीक्षाएं मार्च अन्तिम सप्ताह या अप्रैल प्रथम सप्ताह से हो चुकी है। हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं में पंजीकृत छात्र-छात्राओं को ब्योरा जारी कर दिया गया है। वर्ष 2022 में हाईस्कूल और इंटर में कुल 92113 विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं। इस वर्ष पंजीकृत छात्र-छात्राओं की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में 13 हजार 972 विद्यार्थी कम हो गए है।


 वर्ष 2021 में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा के लिए 106085 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। जिसमें हाईस्कूल में 55100 एवं इंटर में 50985 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। वहीं वर्ष 2022 में हाईस्कूल और इंटर दोनो में पंजीकृत छात्र-छात्राओं की संख्या घटी है। वर्ष 2022 की परीक्षा के लिए प्राइवेट फार्म भरने वाले 2707 विद्यार्थियों समेत कुल 92113 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। जिसमें हाईस्कूल में 47075 एवं इंटर में 42331 छात्र ही पंजीकृत हो सके हैं।



source http://www.primarykamaster.in/2022/02/14000.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP