Skip to main content

UPTET : शासन से अनुमति न मिलने पर नहीं जारी हुई उत्तर माला

UPTET : शासन से अनुमति न मिलने पर नहीं जारी हुई उत्तर माला

UPTET : यूपीटीईटी परिणाम अब चुनाव बाद, शासन ने नहीं दी अनुमति


⚫ पीएनपी के प्रस्ताव को शासन की समिति ने नहीं दी अनुमति 

⚫ आचार संहिता समाप्त होने के बाद भेजा जाएगा नया प्रस्ताव



प्रयागराज : अंतत: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2021 का परिणाम चुनाव आचार संहिता में अटक गया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के मुताबिक उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने परिणाम घोषित करने के लिए शासन से अनुमति मांगी थी, जिसे शासन की समिति ने गुरुवार को स्थगित कर दिया। इस कारण 25 फरवरी को घोषित किया जाने वाला परिणाम अब जारी नहीं किया जाएगा। परिणाम जारी करने के लिए आचार संहिता खत्म होने के बाद नई तिथि तय की जाएगी। 



पर्चा लीक होने पर 28 नवंबर, 2021 की रद की गई यूपीटीईटी नया परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर 23 जनवरी को प्रदेश भर में दो पालियों में कराई गई। कार्यक्रम में निर्धारित तिथि पर उत्तरमाला जारी करने, अभ्यर्थियों से आपत्तियां लेने और उनके निस्तारण की प्रक्रिया पूरी की गई। इस परीक्षा का कार्यक्रम जब जारी किया गया था, तब चुनाव आचार संहिता नहीं लगी थी। ऐसे में अब आचार संहिता लागू होने पर पीएनपी सचिव ने 25 फरवरी को परिणाम के लिए अनुमति मांगी थी।


 सचिव ने बताया कि परिणाम घोषित करने के प्रस्ताव को शासन की समिति ने अनुमति नहीं दी। इसे स्थगित कर दिया गया है। अनुमति न मिलने के कारण ही 23 फरवरी को संशोधित उत्तरमाला भी जारी नहीं की गई। उनके मुताबिक आचार संहिता खत्म होने पर परिणाम घोषित करने के लिए नई तिथि शासन को प्रस्तावित की जाएगी।



UPTET : शासन से अनुमति न मिलने पर नहीं जारी हुई उत्तर माला


प्रयागराज:उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) की अंतिम उत्तरकुंजी शासन की अनुमति न मिलने से बुधवार को जारी नहीं हो सकी। 


इसके साथ 25 फरवरी को परिणाम घोषित होने की उम्मीद भी खत्म हो गई है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने शासन से यूपी-टीईटी का परिणाम जारी करने की अनुमति मांगी थी। लेकिन अनुमति नहीं मिल सकी। 


ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि अब 10 मार्च को विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद ही अंतिम उत्तरकुंजी जारी हो सकेगी। 23 जनवरी को आयोजित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी में 18 लाख से अधिक अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे।



source http://www.primarykamaster.in/2022/02/uptet.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP