Skip to main content

KVS Admission 2022 : केंद्रीय विद्यालय के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 28 फरवरी से

KVS Admission 2022 : केंद्रीय विद्यालय के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 28 फरवरी से



KVS Admission 2022: केंद्रीय विद्यालय संगठन ने नये सत्र 2022-23 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तिथि जारी कर दी है। कक्षा एक के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 28 फरवरी से शुरू किया जाएगा। अभिभावक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन केवीएस वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल एप से भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी गई है। कक्षा एक के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 21 मार्च तक किया जायेगा। 



ज्ञात हो कि कोरोना संक्रमण के कारण 2020 और 2021 में नामांकन काफी देरी से हुआ था, लेकिन इस बार संक्रमण कम होने के कारण बोर्ड ने मार्च में नामांकन प्रक्रिया शुरू की है।
केंद्रीय विद्यालय संगठन ने नयी शिक्षा नीति के तहत कक्षा एक में नामांकन की उम्र एक साल बढ़ा दी है। सत्र 2022-23 में कक्षा एक में नामांकन लेने के लिए बच्चे की उम्र एक मार्च 2022 को छह साल पूरी होनी चाहिए। पहले यह उम्र पांच साल थी। लेकिन नयी शिक्षा नीति के तहत एक साल बढ़ायी गई है।


कक्षा एक में नामांकन के लिए तीन बार जारी होगी लिस्ट
कक्षा एक के नामांकन की पहली लिस्ट 25 मार्च को जारी की जायेगी। वहीं दूसरी और तीसरी लिस्ट एक अप्रैल और आठ अप्रैल को जारी की जायेगी। चयनित बच्चों की सूची शिक्षा के अधिकार के तहत जारी की जाएगी।


⚫ ये है नामांकन का शेड्यूल


👉 कक्षा एक
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन - 28 फरवरी से 21 मार्च तक

👉 पहली से तीसरी चयन सूची - 25 मार्च से आठ अप्रैल के बीच
कक्षा दो के लिए रजिस्ट्रेशन - आठ से 16 अप्रैल

👉 कक्षा दो से आगे की कक्षाओं के लिए सूची जारी - 21 से 28 अप्रैल

👉 कक्षा नौंवीं तक के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि - 30 जून
 



source http://www.primarykamaster.in/2022/02/kvs-admission-2022-28.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP