Skip to main content

उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं 13 फरवरी से 21 फरवरी तक

उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं 13 फरवरी से 21 फरवरी तक


लखनऊ । उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं 13 फरवरी से 21 फरवरी तक होंगी। मंगलवार को बोर्ड ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा दो पालियों में संचालित होगी। मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं छह दिन में पूरी होंगी।


बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम में मदरसा छात्रों को प्रत्येक परीक्षा में एक दिन का गैप दिया गया है। परीक्षा 13, 15, 17, 19, 20 और 21 फरवरी को सुबह 8 से 11 और दोपहर दो से पांच बजे की पालियों में होगी।


बोर्ड के अध्यक्ष डा. इफ्तिखार अहमद जावेद ने बताया कि मदरसा बोर्ड की परीक्षा कराने की तैयारी की जा रही है। नकलविहीन व शुचितापूर्ण परीक्षा कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी होगी। एक लाख से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं।


केन्द्रों के निर्धारण के लिए जनपदीय समिति बना दी गई है। समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी होंगे। लेकिन यूपी बोर्ड की परीक्षा को देखते हुए राजकीय कॉलेज के परीक्षा केन्द्र बनाना मुश्किल होगा। इसलिए अनुदानित मदरसों को केन्द्र बनाने में प्राथमिकता दी जाएगी।



source http://www.primarykamaster.in/2024/01/13-21.html

Comments

Popular posts from this blog

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP