Skip to main content

बोर्ड परीक्षा के दौरान अब नहीं उतारने पड़ेंगे जूते-मोजे, शासन ने केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट के लिए जारी किए निर्देश

बोर्ड परीक्षा के दौरान अब नहीं उतारने पड़ेंगे जूते-मोजे

शासन ने केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट के लिए जारी किए निर्देश

कहा, परीक्षा अवधि में केंद्र में बाहरी का प्रवेश और फोटोग्राफी रहेगी प्रतिबंधित


लखनऊ। प्रदेश में 22 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा के लिए शासन ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। शासन ने कहा है कि परीक्षार्थियों के जूते-मोजे उतरवाकर परीक्षा न ली जाए। वहीं परीक्षा अवधि में परीक्षा व्यवस्था से जुड़े व्यक्तियों को छोड़कर किसी बाहरी व्यक्ति का परीक्षा केंद्र में प्रवेश और फोटोग्राफी न हो।



शासन ने निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट पर ही सघन तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जाए। बालिका परीक्षार्थियों की पुरुष सदस्य तलाशी न लें। विषय से संबंधित शिक्षक से अपने विषय की परीक्षा में कक्ष निरीक्षक का काम न लिया जाए।


माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने सभी डीएम, पुलिस आयुक्त, शिक्षा निदेशक और अधिकारियों को  नकलविहीन परीक्षा के लिए कड़े कदम उठाने को कहा है। उन्होंने कहा है कि परीक्षा से पूर्व आवंटित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। 


परीक्षा केंद्र के सीसीटीवी कैमरों व वॉयस रिकॉर्डर सही से काम कर रहे हैं, इसकी नियमित जांच की जाए। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैयार करें और इनकी नियमित जांच करें। पेपर खोलने से पहले उसकी विस्तृत जानकारी का मिलान कर लें ताकि गलत पेपर न खुले।


source http://www.primarykamaster.in/2024/01/blog-post_20.html

Comments

Popular posts from this blog

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP