Skip to main content

हटाए गए प्रधानाचार्यों को जल्द मिलेगा वेतन, सूबे के 62 प्रधानाचार्यों को दो माह का वेतन नहीं मिलने का मामला

हटाए गए प्रधानाचार्यों को जल्द मिलेगा वेतन, सूबे के 62 प्रधानाचार्यों को दो माह का वेतन नहीं मिलने का मामला

● शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने संबंधित जिलों के डीआईओएस को दिया निर्देश

प्रयागराज : राजकीय माध्यमिक विद्यालयों एवं इंटर कॉलेजों से हटाए गए 62 प्रभारी प्रधानाचार्यों व प्रधानाध्यापकों को जनवरी माह का वेतन मिलेगा। इसके लिए शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ. महेंद्र देव ने 25 जनवरी को संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र जारी कर निर्देश दिया है। इस मामले को आपके अपने अखबार ने 20 जनवरी के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी।



उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित प्रधानाचार्यों के कार्यभार ग्रहण करने के कारण राजकीय विद्यालयों से हटाए गए 62 प्रभारी प्रधानाचार्यों व प्रधानाध्यापकों को दो महीने से वेतन नहीं मिला है। इनमें से आठ शिक्षक 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं और उनके देयकों के भुगतान संबंधी कार्यवाही भी लटक गई है। शिक्षक नेता डॉ. रविभूषण ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इनकी तैनाती और वेतन भुगतान का अनुरोध किया था। शिक्षा निदेशक की ओर से जारी पत्र के मुताबिक शिक्षकों की मांग को प्रभावित प्रधानाध्यापक /प्रधानाध्यापिकाओं की आर्थिक कठिनाइयों को देखते हुए संबंधित मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों को निर्देशित किया है कि मंडल के अन्तर्गत यथा सम्भव उसी जनपद में अधीनस्थ राजपत्रित वेतनक्रम अथवा समकक्ष के रिक्त पद के प्रति जनपद में सम्बद्ध प्रधानाध्यापक/ प्रधानाध्यापिकाओं का उनकी उपस्थिति के आधार पर माह जनवरी 2024 का वेतन भुगतान जिला विद्यालय निरीक्षक से सुनिश्चित कराएं। यदि किसी जनपद में अधीनस्थ राजपत्रित अथवा समकक्ष का कोई पद रिक्त नहीं है तो मंडल स्थित किसी अन्य जनपद में रिक्त पद के प्रति वेतन आहरित कराएं।


source http://www.primarykamaster.in/2024/01/62.html

Comments

Popular posts from this blog

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP