Skip to main content

मांग : बेसिक शिक्षकों को पदोन्नति और पेंशन का लाभ मिले, प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा से राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने रखी कई मांगे, देखें ज्ञापन

मांग : बेसिक शिक्षकों को पदोन्नति और पेंशन का लाभ मिले, प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा से राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने रखी कई मांगे, देखें ज्ञापन


लखनऊ। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने प्रदेश में बेसिक शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया जल्द पूरी करने और पेंशन, ईएल व सामूहिक बीमा का लाभ देने की मांग की है। इसके लिए मंगलवार को महासंघ का प्रतिनिधिमंडल प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा डॉ. एमकेएस सुंदरम से मिला। 


शिक्षक एमएलसी उमेश द्विवेदी के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल ने प्रमुख सचिव को बताया कि उन्होंने नवंबर में मुख्यमंत्री से मिलकर समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रतिवेदन दिया था। लेकिन बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने 21 नवंबर को इस पर गलत आख्या दे दी। प्रतिनिधिमंडल ने उन पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही फिर से तथ्यपरक आख्या भेजने की मांग की।


 प्रमुख सचिव ने परस्पर तबादले के बाद जनवरी में ही पदोन्नति प्रक्रिया पूरी करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में संगठन के प्रदेश महामंत्री भगवती सिंह, प्रदेश संयुक्त मंत्री शशांक कुमार पांडेय, प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र मिश्र, प्रदेश मंत्री सुनील रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ल, महेश मिश्र, प्रवीण राय, संतोष वर्मा मौजूद रहे। 




source http://www.primarykamaster.in/2024/01/blog-post_10.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP