Skip to main content

उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा में निजी डिग्री कॉलेजों की संख्या में लगातार हो रहा इजाफा, हर साल खुल रहे 196 निजी डिग्री कॉलेज

उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा में निजी डिग्री कॉलेजों की संख्या में लगातार हो रहा इजाफा


प्रदेश में हर साल खुल रहे 196 निजी डिग्री कॉलेज

06 साल में खुले 1180 प्राइवेट महाविद्यालय

2017-18 में 6192 महाविद्यालय पंजीकृत थे

30 निजी विश्वविद्यालय भी प्रदेश में संचालित

2022-23 में संख्या बढ़कर 7372 तक पहुंची


प्रयागराज । प्रदेश में उच्च शिक्षा में परंपरागत पाठ्यक्रमों की पढ़ाई करवाने वाले निजी डिग्री कॉलेजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। छह सालों के आंकड़ों को देखें तो हर साल औसतन 196 निजी डिग्री कॉलेज खुल रहे हैं। यह तब है जब पिछले शैक्षिक सत्र 2022-23 में नए कॉलेजों की संख्या शून्य है। 


2017-18 में प्रदेश में स्ववित्तपोषित अशासकीय महाविद्यालयों की संख्या 6192 थी, जो वर्ष 2022-23 में बढ़कर 7372 हो गई। यानी पांच साल में 1180 नए निजी कॉलेज खुल गए। 2022-23 में बीए, बीएससी, बीकॉम जैसे परंपरागत कोर्स संचालित कर रहे उच्च शिक्षण संस्थानों की संख्या 7927 थी। इनमें विश्वविद्यालयों की संख्या 52 राज्य विवि,  20 मुक्त विवि, 01 डीम्ड विवि और निजी विवि 30 थे। महाविद्यालयों की संख्या 7875 (राजकीय 172, शासकीय सहायता प्राप्त 331 और निजी 7372) थी।



44 लाख से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत

प्रदेश के विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में 40 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। 2022-23 सत्र में कुल 4418809 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। 2021-22 में 4540605 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। कोरोना काल में पड़े शैक्षिक सत्र 2020-21 में 5021277 छात्र-छात्राओं ने नाम लिखा था। विद्यार्थियों की यह संख्या पिछले पांच सालों में सर्वाधिक है।


 उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार के स्तर से काफी प्रयास हो रहे हैं। निजी महाविद्यालयों के साथ ही विश्वविद्यालयों को मान्यता मिली है। । कई राजकीय कॉलेज भी खोले जा रहे हैं। इससे सकल नामांकन अनुपात (ग्रॉस इनरोलमेंट रेशियो) में वृद्धि हुई है और छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए परेशान होना नहीं पड़ रहा है। - प्रो. ब्रह्मदेव, निदेशक उच्च शिक्षा



source http://www.primarykamaster.in/2024/01/196.html

Comments

Popular posts from this blog

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP

जौनपुर : मृतक शिक्षक / शिक्षणेत्तर कर्मचारी के देयकों के संबंध में अतिशीघ्र कार्यवाही करते हुए मृतक आश्रित कोटे के अंतर्गत नियुक्ति हेतु पत्रावली प्रस्तुत करने का निर्देश, आवेदन पत्र का प्रारूप भी देखें।

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3uz0boo

69 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षित अभ्यर्थियों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, इन विकल्पों पर हो रहा विचार

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3qlbY9I