Skip to main content

8264 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड परीक्षा, अब नहीं होगा कोई बदलाव

8264 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड परीक्षा, अब नहीं होगा कोई बदलाव 


प्रयागराज। यूपी बोर्ड ने बृहस्पतिवार को परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी है। । इस बार कुल 8264 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 10वीं व 12वीं के मिलाकर कुल 55,08,206 विद्यार्थी शामिल होंगे। सूची में सबसे अधिक केंद्र प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत आने वाले जिलों में बनाए गए हैं।



प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय के तहत शामिल जिलों में 10वीं व 12वीं के लिए कुल 2408 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, क्षेत्रीय कार्यालयों के अंतर्गत मेरठ में 1528, बरेली 893, वाराणसी 2084 और गोरखपुर में 1351 केंद्र बनाए गए हैं। 10वीं 29,47,324 परीक्षार्थी शामिल हैं। इसमें बालकों की संख्या 1571,687 तो बालिकाओं की 13,75,637 है। वहीं, इंटर में 25,77,964 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इसमें बालकों की संख्या 14,28,731 तो बालिकाओं की 11,49,233 है।


यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने कहा, अंतिम सूची जारी होने के बाद अब कोई नया परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। 12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 25 से एक फरवरी तक आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडल में होंगी। दूसरे चरण की परीक्षाएं दो से नौ फरवरी के बीच अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडल में आयोजित होंगी। 


source http://www.primarykamaster.in/2024/01/8264.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP