Skip to main content

संत कबीरनगर : कस्तूरबा के 11 शिक्षकों की नौकरी पर संकट

संत कबीरनगर : कस्तूरबा के 11 शिक्षकों की नौकरी पर संकट।

संत कबीरनगर : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर शासन ने नए मानक तय कर दिए हैं। इस क्रम में कई पूर्णकालिक व अंशकालिक शिक्षक विषय विसंगति को लेकर सेवा से बाहर किए जाएंगे। जिले के सात विद्यालयों में कार्यरत 47 शिक्षकों में से 11 इसकी चपेट में आ सकते हैं। मुख्य विषय पढ़ाएंगी महिला शिक्षक कक्षा छह से आठवीं तक के सात कस्तूरबा विद्यालयों में सात वार्डेन को लेकर कुल 27 महिला शिक्षक हैं। नौ पुरुष व 11 महिला शिक्षक अंशकालिक हैं। अब हिदी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, सामाजिक विषय को पूर्णकालिक विषय बना दिया गया है, जबकि कला, क्राफ्ट, स्काउट व गाइड, कंप्यूटर अंशकालिक विषय हैं। शासन के निर्देश पर मुख्य विषयों का शिक्षण अंशकालिक शिक्षकों द्वारा नहीं किया जाएगा।



एडीएम ने दिया निर्देश कस्तूरबा विद्यालय में 47 शिक्षक व 41 शिक्षणेत्तर कर्मी हैं। राज्य परियोजना लखनऊ निदेशक के निर्देश पर नवीनीकरण/ समायोजन होना है। दर्जनभर शिक्षक आठ वर्ष से अधिक समय से पढ़ा रहे हैं। अब इनका विषय वार समायोजन होना है। इसके लिए अपर जिलाधिकारी संजय कुमार पांडेय ने बैठक करके जिम्मेदारों को निर्देश दिया है। नियमानुसार चल रही प्रक्रिया कस्तूरबा विद्यालयों में शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया नियमानुसार की जा रही है। मुख्य विषय पूर्णकालिक शिक्षक ही पढ़ाएंगे। इसे लेकर गंभीरता से कार्य किया जा रहा है।

सत्येंद्र कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी

 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।



source http://www.primarykamaster.in/2020/09/11.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP