Skip to main content

उत्तर प्रदेश में पहली बार मदरसा बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेगी योगी सरकार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार यूपी बोर्ड की तर्ज पर पहली बार मदरसा बोर्ड के मेधावी छात्र और छात्राओं का भी सम्मान करने जा रही है। यूपी सरकार इसके टॉपरों को एक-एक लाख रुपये, टैबलेट व प्रशस्ति पत्र प्रदान करेगी। साथ ही मॉडर्न विषय मैथ, साइंस व कंप्यूटर के तीन-तीन टॉपरों को भी 51-51 हजार रुपये व टैबलेट प्रदान किए जाएंगे। कोरोना संक्रमण को देखते हुए यह कार्यक्रम किस प्रकार आयोजित किया जाए, इस पर सरकार मंथन कर रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ध्येय वाक्य 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' को आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार एक बड़ी पहल करने जा रही है। इससे पहले किसी भी सरकार ने मदरसा बोर्ड के मेधावियों का सम्मान नहीं किया है, लेकिन योगी सरकार ने प्रदेश में पहली बार मदरसा बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया है।


सरकार सेकेंडरी (मुंशी/मौलवी), सीनियर सेकेंडरी (आलिम), कामिल व फाजिल के 10-10 यानी कुल 40 छात्र-छात्राओं को एक-एक लाख रुपये व टैबलेट प्रदान करेगी। इसके अलावा सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी के मैथ, साइंस व कंप्यूटर विषय के तीन-तीन यानी कुल 18 मेधावी छात्र-छात्राओं को 50-50 हजार रुपये, टैबलेट व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

यह पुरस्कार रेगुलर छात्र-छात्राओं को ही मिलेगा। छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देने पर जो खर्च आएगा, उसे उत्तर प्रदेश मदरसा विकास निधि से पूरा किया जाएगा। इस पुरस्कार के शुरू होने से उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड के छात्र-छात्राओं में भी प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होगी। मदरसा बोर्ड ने कोरोना संक्रमण के कारण मेधावियों का सम्मान किए जाने के तरीके पर सरकार से दिशा-निर्देश मांगे हैं। सरकार से दिशा-निर्देश आते ही मेधावियों को पुरस्कार दिया जाएगा



source http://www.primarykamaster.in/2020/08/blog-post_832.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP