Skip to main content

यूपी बोर्ड : कक्षा-9 और 11 में पांच लाख भी नहीं हुए रजिस्ट्रेशन, 31 अगस्त तक 9 से 12 तक के बच्चों का होना है पंजीकरण, आवेदन

यूपी बोर्ड : कक्षा-9 और 11 में पांच लाख भी नहीं हुए रजिस्ट्रेशन, 31 अगस्त तक 9 से 12 तक के बच्चों का होना है पंजीकरण, आवेदन।

प्रयागराज : यूपी बोर्ड के 28 हजार से अधिक स्कूलों में कक्षा 9 व 11 के रजिस्ट्रेशन और 10 व 12 के आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने के बावजूद प्रवेश में सुधार होता नहीं दिख रहा। अब तक कक्षा 9 व 11 के पांच लाख से भी कम छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन बोर्ड की वेबसाइट पर हुआ है। 10वीं एवं 12वीं के आवेदन पत्र जमा होने के बाद स्थिति साफ होगी लेकिन बोर्ड सूत्रों और स्कूलों की मानें तो इसमें भी कोई खास सुधार नहीं हुआ है। अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने 5 अगस्त को कक्षा 9 से 12 तक के प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ाई थी।




पिछले साल कक्षा 9 में 2997106 और 11 में 2331267 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया था 9वीं एवं 11वीं में सफल छात्र-छात्राएं इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षा में सम्मिलित होंगे। हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में फेल बच्चे भी दोबारा एग्जाम देंगे। कक्षा 9 व 11 में 10 प्रतिशत भी प्रवेश नहीं हो सका है। कक्षा 10 व 12 के छात्र-छात्राओं की फीस कारागार में जमा करते हुए परीक्षा आवेदन पत्र 21 सितंबर तक और विलंब शुल्क के साथ 24 सितंबर तक अपलोड किए जाएंगे। कक्षा 9 व 11 में प्रवेश लेने वाले छात्र छात्राओं के अग्रिम पंजीकरण शुल्क की सूचना और उनके विवरण 21 सितंबर तक यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।

यूपी बोर्ड

▪️ 31 अगस्त तक कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों का होना है पंजीकरण, आवेदन।

▪️पहले 5 अगस्त थी आखिरी तारीख, बाद में 31 अगस्त तक बढ़ाई गई।


 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।



source http://www.primarykamaster.in/2020/08/9-11-31-9-12.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP