Skip to main content

नई शिक्षानीति में स्थानीय भाषाओं में पठन पाठन की व्यवस्था की बात, फिर भी यूपी बोर्ड में क्षेत्रीय भाषाओं की हालत पतली

नई शिक्षानीति में स्थानीय भाषाओं में पठन पाठन की व्यवस्था की बात, फिर भी यूपी बोर्ड में क्षेत्रीय भाषाओं की हालत पतली

 
प्रयागराज : यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में क्षेत्रीय भाषाओं की हालत बहुत खराब है। हाईस्कूल में 21 भाषाओं में तीन में एक भी विद्यार्थी ने पंजीयन नहीं करया। इंटरमीडिएट में शामिल 20 भाषाओं में से तीन भाषाओं में पंजीयन शून्य रहा।


हाल ही में केंद्र सरकार ने नई शिक्षानीति घोषित की जिसमें स्थानीय भाषाओं में पठन पाठन की व्यवस्थ देने की बात कही। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के 2020 के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणामों पर नजर डालें तो कई भारतीय भाषाओं में अभ्यर्थियों की संख्या शून्य हो चुकी है।

हाईस्कूल के नतीजों के अनुसार गुजराती भाषा में 43 विद्यार्थी पंजीकृत हुए, मात्र दो छात्र पास हो सके। बंगला में 11 छात्र पंजीकृत हुए। मराठी में दो विद्यार्थी पंजीकृत हुए लेकिन पास नहीं हुए। उड़िया में दो पंजीयन हुआ, एक ही विद्यार्थी पास हो सका। कन्नड़ में एक पंजीयन हुआ वह भी अनुत्तीर्ण रहा। कश्मीरी भाषा में 35 पंजीयन हुआ, सिर्फ पांच लोग पास हुए। सिंधी में 77 पंजीयन हुआ। पास होने वालों की संख्या 49 रही। तमिल में दो विद्यार्थी पंजीकृत हुए एक उत्तीर्ण हो सका। तेलगू में 11 पंजीयन हुआ लेकिन कोई भी पास नहीं हुआ। मलयालय, नेपाली, आसामी में एक भी विद्यार्थी ने पंजीकरण नहीं कराया।

इंटरमीडिएट में गुजराती में तीन पंजीयन हुए और एक उत्तीर्ण हुआ। बंगला में 11 पंजीयन तो छह उत्तीर्ण हुए। कन्नड़ में 20 में से दो पास हुए। सिंधी में 27 में से 18 लोग पास हुए। तमिल में आठ व तेलगू में एक पंजीकरण हुआ लेकिन कोई भी पास नहीं हुआ। मराठी, आसामी व मलयालम में एक भी विद्यार्थी ने पंजीकरण नहीं कराया। उड़िया में एक और नेपाली में दो पंजीकरण हुआ लेकिन पास कोई भी विद्यार्थी नहीं हुआ।

’>>नई शिक्षानीति में स्थानीय भाषाओं में पठन पाठन की व्यवस्था की बात

’>>12 वीं में मराठी, आसामी,मलयालम का परीक्षा परिणाम शून्य


कॉलेजों में शिक्षक न होने से विद्यार्थियों की संख्या शून्य हो चुकी है। मेरे कॉलेज में उर्दू, अरबी, फारसी के शिक्षक हैं। उनके विद्यार्थी भी पंजीकृत हैं। - देवेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य, जीआइसी

काफी समय से क्षेत्रीय भाषाओं की तरफ से लोगों का रुझान खत्म हो रहा है। विद्यालयों में इन भाषाओं के अध्यापक भी नहीं हैं जिससे विद्यार्थी भी नहीं हैं। - इंदू सिंह, प्रधानाचार्य, जीजीआइसी



source http://www.primarykamaster.in/2020/08/blog-post_785.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP