Skip to main content

सभी विद्यालयों में रखे जाएंगे ड्रॉप बॉक्स, विद्यार्थियों के प्रश्नों को ड्रॉप बॉक्स में डाल सकेंगे अभिभावक

सभी विद्यालयों में रखे जाएंगे ड्रॉप बॉक्स,  विद्यार्थियों के प्रश्नों को ड्रॉप बॉक्स में डाल सकेंगे अभिभावक

 
प्रयागराज : छात्र दूरदर्शन और स्वयंप्रभा चैनल के जरिए भी प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों से पठन पाठन को आगे बढ़ा रहे हैं। प्रत्येक शनिवार को विद्याíथयों से प्रश्न भी पूछे जाएंगे। उनका जवाब लिख कर छात्र-छात्रएं विद्यालय के वाट्सएप ग्रुप पर भेजेंगे। जिनका उत्तर नहीं आएगा उस संबंध में अध्यापक से विमर्श कर सकेंगे। बहुत से ऐसे छात्र हैं जिनके पास एंड्रॉयड मोबाइल नहीं है, उनके लिए शासन के निर्देश पर विद्यालयों में ड्रॉप बॉक्स रखे जाएंगे।


कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अगल-अलग बाक्स रहेंगे। अभिभावक स्कूलों में जाकर बच्चों के प्रश्न उसमे रख देंगे। प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी होगी कि उसे संबंधित शिक्षक तक पहुंचाएं। अध्यापक उनके जवाब बना कर नोट्स के रूप में फिर उसी ड्राप बॉक्स में डाल देंगे। अभिभावक उसे आकर ले जाएंगे। आवश्यकता के अनुसार शिक्षक विद्यार्थी से फोन पर भी बात कर विषयवस्तु को समझाने की कोशिश करेंगे। डीआइओएस आरएन विश्वकर्मा ने बताया कि प्रधानाचार्य यह सुनिश्चित करेंगे कि जिन विद्यार्थियों के पास टेलीविजन और ऑनलाइन शिक्षा के लिए व्यवस्था नहीं है उनके लिए दूरस्थ शिक्षा से संबंधित पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई जाए। प्रधानाचार्यो को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि दूरदर्शन पर प्रसारित वीडियो में जो भी प्रश्न पूछे गए हैं उनके उत्तर शिक्षक वाट्सएप पर जरूर दें।

एंड्रॉयड मोबाइल न रखने वाले बच्चों के लिए उठाया गया कदम, विद्यार्थियों के प्रश्नों को ड्रॉप बॉक्स में डाल सकेंगे अभिभावक

शनिवार को देंगे प्रश्नों का जवाब

सोमवार से शुक्रवार तक हुई ऑनलाइन पढ़ाई के संदर्भ में विद्यार्थी शनिवार को प्रश्न पूछ सकते हैं। वाट्सएप से जुड़े शिक्षक उनके प्रश्नों का जवाब लिखकर या फोन पर देंगे। इसके अतिरिक्त विद्यार्थी माध्यमिक शिक्षा विभाग के यू ट्यूब चैनल पर भी पाठ्य सामग्री हासिल कर सकते हैं।



source http://www.primarykamaster.in/2020/08/blog-post_795.html

Comments

Popular posts from this blog

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP