Skip to main content

औचक निरीक्षण कर बेसिक शिक्षा मंत्री ने परखी स्कूल ड्रेस की गुणवत्ता, दी चेतावनी



लखनऊ। बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने मंगलवार को बीकेटी विकास खंड के ग्राम नवादा पहुंचकर गंगा स्वयं सहायता द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों के लिए बनाये जा रहे स्कूल ड्रेस की गुणवत्ता देखी। मंत्री ने वहां पर मौजूद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को चेतावनी दी कि अपनी देखरेख में समय पर ड्रेस पहुंचवाएं। इस दौरान मंत्री ने कहा कि योगी सरकार ने कोरोना महामारी के कारण दिल्लीए मुंबई जैसे शहरों से लौटे प्रवासी श्रमिकों के परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराने की दृष्टि से स्वयं सहायता समूहों से स्कूल ड्रेस बनवाने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था बेहतर ढंग से संचालित हो रही है या नहींए इसे देखने के लिए वे औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। दरअसल स्वयं सहायता समूहों को परिषदीय स्कूलों के बच्चों की सकूल ड्रेस बनाए जाने की जिम्मेदारी सरकार द्वारा दी गई है। ताकी स्कूल बंद की अवधि के दौरान बच्चों की स्कूल ड्रेस भी तैयार हो सके। साथ ही कोरोना महामारी की मार झेल रहे स्वंय सहायता समूहों को भी आय अर्जित करने की मुख्य धारा से जोड़ा जा सके। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग में प्रदेश के तमाम जनपदों में स्वयं सहायता समूहों को स्कूल ड्रेस बनाए जाने की जिम्मेदारी सौंपी है। ड्रेस बनाने की प्रक्रिया की निगरानी की सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारीयों को लगाया गया है। मंगलवार को बेसिक शिक्षा मंत्री सीधे बीकेटी स्थित स्वयं सहायता समूह के केंद्र पर पहुंचे। जिस कपड़े से ड्रेस तैयार की जा रही है उसकी गुणवत्ता जांची।



source http://www.primarykamaster.in/2020/08/blog-post_337.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP