Skip to main content

यूपी बोर्ड : बढ़ सकती है 9 से 12 तक के फॉर्म भरने की तारीख

यूपी बोर्ड : बढ़ सकती है 9 से 12 तक के फॉर्म भरने की तारीख।

प्रयागराज : यूपी बोर्ड के कक्षा 9 से 12 तक में प्रवेश की अंतिम तिथि एक बार और बढ़ सकती है। अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने 5 अगस्त के आदेश में अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ाई थी। जो सोमवार को बीत गई। इसके बावजूद बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं का प्रवेश नहीं हो सका है। कोरोना काल में स्कूल नहीं खुलने के कारण अभिभावक फीस जमा नहीं कर रहे हैं। इस प्रकार वर्तमान में जो परिस्थितियां बन रही है उसमें प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ना लगभग तय है। तीन प्रमुख कारणों को हम इस प्रकार समझ सकते हैं।



मान्यता जारी होने में देरी से होगी समस्या : अंतिम तिथि बढ़ाने का सबसे मुख्य कारण 2021-22 सत्र के लिए मान्यता जारी होने में देरी होगा। 29 अगस्त को इंटर के 412 स्कूलों की मान्यता जारी हुई है जबकि हाईस्कूल की मान्यता अब तक जारी नहीं हो सकी है। ऐसे में सवाल यह है कि प्रवेश की अंतिम तिथि बीतने के बाद मान्यता मिलती है तो इन स्कूलों में प्रवेश कैसे होगा। पूर्व के वर्षों में ऐसा होने पर स्कूल प्रबंधन हाईकोर्ट जा चुके हैं। इसलिए इन स्कूलों को प्रवेश का मौका देना होगा। बाढ़ के कारण स्कूल बंद, प्रवेश

प्रभावितः कई जिलों में बाढ़ के कारण स्कूल बंद करने पड़े हैं। वहां प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। पूर्व के वर्षों में भी बाढ़ के कारण प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाई जा चुकी है। इसलिए व्यापक छात्रहित में अंतिम तिथि बढ़ना तय माना जा रहा है।

यूपी बोर्ड : ▪️31 अगस्त को खत्म गई प्रवेश की अंतिम तिथि

▪️अंतिम तिथि बढ़ने के कई कारण हैं मौजूद स्कूल न खोलने के

निर्णय का असर : कोरोना महामारी के बीच अनलॉक-4 में 30 सितंबर तक स्कूल-कॉलेज बंद रखने के आदेश हैं। ऐसे में अभिभावक फीस जमा नहीं कर रहे हैं। अभी भी ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में 50 प्रतिशत भी प्रवेश नहीं हो सका है। ये दूसरा प्रमुख कारण प्रवेश की तारीख बढ़ाने का हो सकता है।

 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।



source http://www.primarykamaster.in/2020/09/9-12.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP