Skip to main content

उच्च शिक्षा : शिक्षक पुरस्कार के लिए प्रदेश भर से 130 दावेदार, नौ शिक्षकों को मिलेंगे ‘सरस्वती’, ‘शिक्षक श्री’ सम्मान

उच्च शिक्षा : शिक्षक पुरस्कार के लिए प्रदेश भर से 130 दावेदार।

उच्च शिक्षा निदेशालय ने शुरू की आवेदनों की मार्किंग

नौ शिक्षकों को मिलेंगे ‘सरस्वती’, ‘शिक्षक श्री’ सम्मान


प्रयागराज। उच्च शिक्षा में राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए प्रदेश भर से 130 शिक्षकों ने दावेदारी की है। उच्च शिक्षा निदेशालय में आए आवेदनों की मार्किंग शुरू कर दी गई है। मार्किंग के बाद ये नाम शासन को भेजे जाएंगे और इसके बाद इन्हीं में से नौ शिक्षकों के नाम राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित किए जाएंगे।
पुरस्कार वितरण समारोह शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर चार सितंबर को आयोजित किया जाएगा। समारोह लखनऊ में होंगे और चयनित शिक्षक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों सम्मानित किए जाएंगे।



राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश भर के राज्य विश्वविद्यालयों, राजकीय महाविद्यालयों और अशासकीय महाविद्यालयों के शिक्षकों से आवेदन थे। प्रदेश के कुल 130 शिक्षकों ने पुरस्कार के लिए दावेदारी की है। इन सभी के आवेदन उच्च शिक्षा निदेशालय को मिल गए हैं और अब इनकी मार्किंग की जा रही है।



शिक्षकों की योग्यता, कक्षाओं में उनकी उपस्थित, सेमिनार/कांफ्रेंस में भागीदारी, पूर्व में मिले पुरस्कार एवं अन्य बिंदुओं के आधार पर आवेदनों की मार्किंग की जाएगी। इसके बाद मार्किंग के अनुसार क्रमवार शिक्षकों के नाम रखा जाएंगे और 130 शिक्षकों की सूची शासन को प्रेषित कर दी जाएगी।


उच्च शिक्षा निदेशाक डॉ. वंदना शर्मा ने बताया कि शासन स्तर पर गठित कमेटी उच्च शिक्षा निदेशालय से भेजी गई सूची की समीक्षा करेंगी। इसके बाद मार्किंग के हिसाब से सूची में शामिल नौ सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों के नाम छांटकर अलग कर लिए जाएंगे। इनमें से तीन शिक्षकों को ‘सरस्वती सम्मान’ दिया जाएगा, जिसके तहत तीन-तीन लाख रुपये का नगद पुरस्कार मिलेगा।


वहीं, छह शिक्षकों को ‘शिक्षक श्री’ सम्मान के तहत डेढ़-डेढ़ लाख रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री लखनऊ में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर चार सितंबर को शिक्षकों को सम्मानित करेंगे।


source http://www.primarykamaster.in/2020/08/130.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP