Skip to main content

फतेहपुर : 'उम्मीद के रंग' में जनपद की दो शिक्षिकाओं की संघर्ष कथाएं, बेसिक शिक्षा मंत्री ने पुस्तक का किया विमोचन

फतेहपुर : 'उम्मीद के रंग' में जनपद की दो शिक्षिकाओं की संघर्ष कथाएं, बेसिक शिक्षा मंत्री ने पुस्तक का किया विमोचन।


फतेहपुर : परिषदीय विद्यालयों को संवारने के लिए शिक्षक-शिक्षिकाओं के संघर्ष की गाथा को बेसिक शिक्षा विभाग ने संकलित कर पुस्तक लिखी है। संघर्ष गाथा का भौतिक सत्यापन के बाद सूबे के 24 शिक्षक-शिक्षिकाओं का चयन किया गया है। इसमें जिले की दो शिक्षिकाएं नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अस्ती की प्रधानाध्यापिका आसिया फारूकी और देवमई ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गीता यादव के लेख शामिल किए गए हैं।





प्रकाशक टाटा ट्रस्ट की पुस्तक 'उम्मीद के रंग' का विमोचन बेसिक शिक्षामंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने बुधवार को लखनऊ में किया। कोरोना संकट के चलते पुस्तक का वर्चुअल विमोचन हुआ। साथ ही पुस्तक में शामिल किए गए लेखों के शिक्षक-शिक्षिकाओं का गूगल मीट के जरिए जोड़कर विचार जाने गए। बेसिक शिक्षा निदेशक डॉ. सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह सहित शिक्षा अधिकारियों ने इसे मील का पत्थर करार दिया। बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने दोनों शिक्षिकाओं को बधाई दी। कहाकि इस पुस्तक से विद्यालय के प्रति कुछ कर गुजरने का जज्बा अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं में आएगा। यह पुस्तक अब सभी के लिए उपलब्ध होगी।


 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।



source http://www.primarykamaster.in/2020/08/blog-post_657.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP