Skip to main content

लॉकडाउन के बाद सरकारी स्कूलों में सर्वाधिक छात्र यूपी में बढ़े, यूपी के 58.7 फीसदी घरों में हैं स्मार्ट फोन, पर बच्चों को पढ़ाई के लिए फोन देने में हैं फिसड्डी

लॉकडाउन के बाद सरकारी स्कूलों में सर्वाधिक छात्र यूपी में बढ़े

यूपी के 58.7 फीसदी घरों में हैं स्मार्ट फोन, पर बच्चों को पढ़ाई के लिए फोन देने में हैं फिसड्डी


लॉकडाउन के दौरान यूपी के सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या में 13.2 फीसदी का इजाफा हुआ है। यह पूरे देश में सबसे ज्यादा है। वहीं लॉकडाउन में पढ़ाई करवाने के लिए बड़ी संख्या में अभिभावकों ने स्मार्ट फोन भी खरीदे हैं। 2018 में जहां 30.4 फीसदी अभिभावकों के पास स्मार्टफोन था वहीं अब यह संख्या बढ़ कर 58.9 फीसदी हो गई है। असर (एनुअल स्टेटस ऑफ एजुकेशन रिपोर्ट) 2021(ग्रामीण) के सर्वे में ये आंकड़े सामने आए हैं। इससे पहले 2018 में सर्वे हुआ था।

प्रदेश में 2018 में 43.1 फीसदी बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ रहे थे और अब 56.3 फीसदी पंजीकृत हैं। नामांकन 13.2 बढ़ा है। यूपी में 2018 में 39.8लड़के व 46.7 लड़कियां सरकारी स्कूलों में थी तो 2021 में 54.8 लड़के और 58.1लड़कियां सरकारी स्कूलों में पंजीकृत हैं। स्कूल खुलने के बाद यूपी में 91.3 विद्यार्थियों के पास किताबें उपलब्ध हैं।


यूपी के 58.7 फीसदी घरों में हैं स्मार्ट फोन, पर बच्चों को पढ़ाई के लिए फोन देने में हैं फिसड्डी


लोगों के पास स्मार्ट फोन उपलब्धता में भारत का औसत 67.6 फीसदी है वहीं यूपी में 58.9 फीसदी घरों में स्मार्ट फोन है। 2018 में 30.4 प्रतिशत व 2020 में 53.7 फीसदी घरों में स्मार्टफोन था। हालांकि यह बात अलग है कि इनमें से 34.3 फीसदी को यह पढ़ाई के लिए नहीं मिलता है। स्मार्टफोन 18.7 फीसदी विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए दिया गया है। 47 फीसदी बच्चों के अभिभावक कभी पढ़ाई के लिए स्मार्टफोन देते हैं और कभी नहीं। बच्चों को मोबाइल न देने वालों में बिहार, पश्चिमी बंगाल व झारखण्ड के बाद यूपी चौथे नंबर पर है।



source http://www.primarykamaster.in/2021/11/587.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP