Skip to main content

गणित, विज्ञान, अंग्रेजी व हिंदी का कोर्स 30 फीसदी होगा कम, माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद पाठ्यक्रम समिति की बैठक में संशोधन को हरी झंडी

गणित, विज्ञान, अंग्रेजी व हिंदी का कोर्स 30 फीसदी होगा कम

माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद पाठ्यक्रम समिति की बैठक में संशोधन को हरी झंडी


लखनऊ। प्रदेश के संस्कृत विद्यालयों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी गई है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की पाठ्यक्रम समिति ने गणित, विज्ञान, हिंदी व अंग्रेजी के कोर्स में 20 से 30 फीसदी तक कटौती करने का निर्णय लिया है ताकि विद्यार्थी संस्कृत पर पूरी तरह से फोकस कर सकें।



पाठ्यक्रम समिति की मंगलवार को हुई बैठक में पूर्व मध्यमा, मध्यमा तथा उत्तर मध्यमा (कक्षा छह से 12 तक) के विषयों के पाठ्यक्रम पर गहन चर्चा के बाद सत्र 2023-24 के लिए संशोधन को हरी झंडी दी गई। इसके तहत संस्कृत विद्यालयों में कर्मकांड ज्योतिष, वास्तुशास्त्र एवं योग विज्ञान में एक वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम के लिए विद्यालयों की मान्यता आवेदन पत्रों के लिए अनुमोदन की संस्तुति की।


 परिषद् सचिव आरके तिवारी ने बताया कि हिंदी विषय को नए पाठ्यक्रम के अनुसार एक ही प्रश्न पत्र में दो भागों क व ख में कराने की सहमति दी गई। वहीं अनिवार्य संस्कृत, संस्कृत शास्त्र, संगीत विषय का सौ नंबर का एक ही प्रश्न पत्र कराने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में उत्तर प्रदेश संस्कृत प्रतिभा खोज परीक्षा कराने की भी चर्चा हुई। 


source http://www.primarykamaster.in/2023/07/30_13.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP