Skip to main content

सुुविधा : नवीं और दसवीं के छात्रों के लिए सरकारी प्रश्न बैंक, राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान को मिली इसे बनाने की जिम्मेदारी, हाईस्कूल परीक्षा की तैयारी करने में बच्चों को मिलेगी मदद

सुुविधा : नवीं और दसवीं के छात्रों के लिए सरकारी प्रश्न बैंक


राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान को मिली इसे बनाने की जिम्मेदारी, हाईस्कूल परीक्षा की तैयारी करने में बच्चों को मिलेगी मदद


● अब तक बाजार में उपलब्ध हैं निजी प्रकाशकों के प्रश्न बैंक, अब सरकारी भी मिलेंगे

● 27 हजार से अधिक स्कूलों में 55 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर

● विज्ञान और गणित के लिए प्रश्न बैंक तैयार करेंगे विषय के विशेषज्ञ

● 09 व 10 के गणित और विज्ञान शिक्षकों को बनाना होगा ट्रेनिंग मॉड्यूल

● इंजीनियरिंग और मेडिकल की प्रतियोगी परीक्षाओं में काम आएंगे प्रश्न बैंक


प्रयागराज : यूपी बोर्ड से जुड़े 27 हजार से अधिक स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा नौ व दस के 55 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। बेसिक शिक्षा विभाग पहली बार 9वीं और 10वीं के गणित और विज्ञान विषय के लिए एक्सेम्प्लर (प्रश्न बैंक) बनाने जा रहा है। इससे उन्हें न सिर्फ हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा की तैयारी में मदद मिलेगी, भविष्य में इंजीनियरिंग और मेडिकल की प्रतियोगी परीक्षाओं में काम आएगा।



समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद ने राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान एलनगंज को प्रश्न बैंक बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है। संस्थान के विशेषज्ञ राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) के पाठ्यक्रम के आधार पर प्रश्न बैंक तैयार करेंगे। इसमें अन्य विशेषज्ञों की भी आवश्यकता के अनुसार मदद ली जाएगी। प्रश्न बैंक निर्माण की कार्यशाला जल्द शुरू होने की उम्मीद है। ऐसे में माना जा रहा है कि अगले साल ये प्रश्न बैंक बाजार में उपलब्ध होंगे। एनसीईआरटी पर आधारित अधिकृत प्रश्न बैंक के तैयार होने से विद्यार्थियों को अधिक लाभ होगा। फिलहाल बाजार में निजी प्रकाशकों के प्रश्न बैंक ही उपलब्ध हैं।


शिक्षकों के लिए ट्रेनिंग मॉड्यल भी बनाएंगे राज्य शिक्षा संस्थान के विशेषज्ञों को कक्षा 9 व 10 के गणित और विज्ञान शिक्षकों के लिए ट्रेनिंग मॉड्यूल तैयार करने की जिम्मेदारी मिली है। मॉड्यूल के आधार पर शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि पठन-पाठन के माहौल को और बेहतर किया जा सके।


कक्षा 9 और 10 के प्रश्न बैंक निर्माण की जिम्मेदारी मिली है। यह बोर्ड परीक्षा की तैयारी के साथ ही बच्चों की अवधारणात्मक समझ को बेहतर बनाने में मददगार होगा। इसके लिए जल्द कार्यशाला आयोजित की जाएगी, जिसकी सहायता से प्रश्न बैंक निर्माण सरलता से किया जा सकेगा।
- अनिल भूषण चतुर्वेदी, निदेशक, राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान




source http://www.primarykamaster.in/2023/07/blog-post_26.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP