Skip to main content

इस सतर म शर ह जएग दवयगजन क लए पच और समकत वदयलय

इस सत्र में शुरू हो जाएंगे दिव्यांगजन के लिए पांच और समेकित विद्यालय


प्रयागराज, लखनऊ, औरेया, कन्नौज व आजमगढ़ में शुरू होंगी कक्षाएं



लखनऊ। प्रदेश में दिव्यांगजन के लिए चल रहे समेकित विद्यालयों का निर्माण तेजी से हो रहा है। इनमें से पांच विद्यालय इस सत्र में ही शुरू करने की तैयारी है। यहां निर्माण पूरा हो चुका है, अन्य विद्यालयों से शिक्षक भी तैनात किए जा चुके हैं।



प्रदेश भर में दिव्यांगजन के लिए 16 समेकित विद्यालय चलाए जा रहे हैं। यहां बच्चों की संपूर्ण शिक्षा का इंतजाम किया गया है। स्मार्ट कक्षाएं भी चलाई जा रही हैं। 13 अन्य विद्यालयों का निर्माण भी चल रहा है, जिसमें से पांच का निर्माण पूरा हो गया हैं। प्रयागराज, लखनऊ, औरेया, कन्नौज व आजमगढ़ में इस बार कक्षाएं शुरू की जा रही हैं।


 इन विद्यालयों में फिलहाल शिक्षकों की नई तैनाती नहीं हो पाई है। इसके लिए लोकसेवा आयोग को पत्र भेजा गया है। तब तक के लिए अन्य 16 समेकित विद्यालयों से नए विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती की गई है। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के निदेशक सत्यप्रकाश पटेल के मुताबिक इन सभी में कक्षाएं इस बार शुरू करने की तैयारी है। बाकी अन्य भी जैसे-जैसे पूरे होते जाएंगे वे विभाग को हैंड ओवर हो जाएंगे, उनमें भी कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी।


अनुदान बढ़ाने की तैयारी

इस समय दिव्यांग भरण पोषण अनुदान योजना के तहत दिव्यांगजन को 1000 रुपये प्रतिमाह प्रति लाभार्थी की दर से अनुदान दिया जा रहा है। इसे भविष्य में 1500 रुपये प्रतिमाह करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। दिव्यांगजनों को कौशल विकास के बाद सुलभ ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। नई शिक्षा नीति के अनुसार दिव्यांग बालक व बालिकाओं का जूनियर माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तर पर विद्यालयों में नामांकन अनुपात को बढ़ाने पर भी जोर है।





source http://www.primarykamaster.in/2023/07/blog-post_5.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP