Skip to main content

CBSE की दसवीं-बारहवीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी

CBSE की दसवीं-बारहवीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी

परीक्षाएं 55 दिन जारी रहने की उम्मीद, 10 अप्रैल  को समाप्त होंगी

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) दसवीं व बारहवीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से आयोजित करेगा। बोर्ड ने परीक्षा की शुरुआत व अंतिम तिथि की घोषणा की है। इस संबंध में बोर्ड की ओर से स्कूलों को एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि परीक्षाएं 55 दिन जारी रहने की उम्मीद है। परीक्षा तिथियों का विस्तृत शेड्यूल दिसंबर में जारी होने की संभावना है।



सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक डॉ संयम भारद्वाज की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी और करीब 55 दिन जारी रहने की उम्मीद है। 10 अप्रैल को परीक्षाएं समाप्त होंगी। बोर्ड ने परीक्षा आयोजित करने वाले सभी संगठनों से अनुरोध किया है कि वे बोर्ड परीक्षा की इन तिथियों को ध्यान में रखते हुए अपनी परीक्षाओं की तारीखें तय करें। 



बोर्ड ने काफी पहले ही परीक्षाओं की संभावित तिथियों को जारी कर दिया है, जिससे कि वह इनके मुताबिक अपनी तैयारी के लिए रणनीति बना सकें। मालूम हो कि इन परीक्षाओं से पहले जनवरी की शुरुआत से फरवरी के मध्य तक प्रैक्टिकल परीक्षाएं भी होंगी। ऐसे में छात्रों को पहले से परीक्षा तिथियों का पता होने से प्रैक्टिकल व थ्योरी की परीक्षाओं पर पर्याप्त ध्यान दे सकेंगे।


source http://www.primarykamaster.in/2023/07/cbse-15.html

Comments

Popular posts from this blog

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP