Skip to main content

नए मोबाइल एप की मदद से तय होंगे यूपी बोर्ड परीक्षा के केंद्र

नए मोबाइल एप की मदद से तय होंगे यूपी बोर्ड परीक्षा के केंद्र

प्रयागराज :  यूपी बोर्ड की वर्ष 2024 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के केंद्र निर्धारण के लिए नया एप बनवाया गया है। इस एप के माध्यम से स्कूलों के बीच की दूरी तय होगी और उसके आधार पर केंद्र बनाया जाएगा। बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल के अनुसार 2024 की बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ तथा पारदर्शी बनाने के लिए एपीआई आधारित नया मोबाइल एप विकसित किया गया है।



स्कूलों के बीच परस्पर दूरी के निर्धारण के लिए उनकी जिओ-लोकेशन लेने के उद्देश्य से नवीन मोबाइल एप विकसित किया गया है, जिसे प्रधानाचार्य अपने एंड्रायड फोन में यूपी बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इस नए एप के माध्यम से प्रधानाचार्य स्कूल परिसर से स्कूल की फोटो क्लिक करेंगे। फोटो क्लिक करते ही स्कूल की फोटो के साथ ही जिओ-लोकेशन (अर्थात स्कूल का अक्षांश एवं देशान्तर) बोर्ड के सर्वर पर अपने आप अपलोड हो जाएगा।

2024 की बोर्ड परीक्षा के केंद्र निर्धारण के लिए प्रदेश के सभी स्कूलों की आधारभूत सूचनाओं को वेबसाइट www. upmsp. edu. in पर अपलोड एवं अपडेट करने के लिए वेबसाइट क्रियाशील कर दी गई है।

दस अगस्त तक डीआईओएस अपडेट करेंगे सूचना

प्रयागराज : राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की विकास खंडवार गठित समिति के सदस्य स्कूल में पहुंचकर प्रधानाचार्य के स्तर से वेबसाइट पर अपलोड आधारभूत सूचनाओं का भौतिक सत्यापन करेंगे। समिति सत्यापन आख्या जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में 28 जुलाई तक प्रस्तुत करेंगे।


source http://www.primarykamaster.in/2023/07/blog-post_14.html

Comments

Popular posts from this blog

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP