Skip to main content

अपरध नह चल सकग शकषणक ससथन परबध समत क पदधकरय व सदसय क दन हग शपथ पतर

अपराधी नहीं चला सकेंगे शैक्षणिक संस्थान, प्रबंध समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों को देना होगा शपथ पत्र 


लखनऊ : उत्तर प्रदेश में अब अपराधी और माफिया शैक्षणिक संस्थान नहीं चला सकेंगे। ऐसे लोग जो अभी शैक्षणिक संस्थाओं की प्रबंध समिति में हैं उन्हें बाहर किया जाएगा। तय किया गया है कि शैक्षणिक संस्थाओं से जुड़ी समितियों में अच्छी छवि के लोग ही रहेंगे। अब शैक्षणिक संस्थाओं की प्रबंध समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों को शपथ पत्र देना होगा कि उन्हें अदालत से ऐसे किसी मामलों में कोई सजा नहीं सुनाई गई है।



रजिस्ट्रार, फर्म सोसाइटीज एवं चिट्स की तरफ से इस आशय का आदेश प्रदेश के सभी उप निबंधकों व सहायक निबंधकों को दिया गया है। प्रबंध समिति के पदाधिकारियों से शपथपत्र लिया जाना अनिवार्य कर दिया गया है।


पंजीयन और नवीनीकरण के समय देना होगा शपथपत्र शैक्षणिक संस्थान से जुड़ी प्रबंध समिति के पंजीयन व नवीनीकरण के समय यह शपथपत्र लिया जाना अनिवार्य किया गया है। उच्च न्यायालय ने बीते 27 अप्रैल को आदेश दिया था कि शैक्षणिक संस्थानों से जुड़ी हुई समितियों में अच्छी छवि के लोग ही रहें। हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद से शासन ने यह व्यवस्था की है।


इन अपराधों में पाए गए तो समिति से होंगे बाहर प्रबंध समिति कार्यकारिणी के लोगों को शपथपत्र में लिखना होगा कि उसे किसी सक्षम न्यायालय,प्राधिकारी द्वारा दिवालिया घोषित नहीं किया गया है। उसे किसी सक्षम न्यायालय द्वारा सोसाइटी अथवा निगमित निकाय के गठन, प्रोन्नति, प्रबंधन या कार्यकलापों के संचालन से संबंधित किसी अपराध या ऐसे अपराध के लिए दोषी सिद्ध नहीं किया गया है। इसके अलावा किसी सक्षम न्यायालय द्वारा ऐसे किसी दांडिक अपराध में जिसके लिए दो वर्ष या उससे अधिक का दंड हो के लिए दोष सिद्ध नहीं किया गया है। इन सभी मामलों में पाक साफ रहने पर ही शैक्षणिक संस्थान की प्रबंध समिति में व्यक्ति रह सकेगा।


करीब एक लाख शैक्षणिक संस्थाएं चला रहीं समितियां
रजिस्ट्रार चिट फंड सोसाइटीज कार्यालय के मुताबिक यूपी में मौजूदा समय में करीब पांच लाख समितियां चिट फंड सोसाइटीज में पंजीकृत हैं। इनमें से करीब 20 फीसदी सोसाइटियां शैक्षणिक संस्थानों से संबंधित हैं।




source http://www.primarykamaster.in/2023/07/blog-post_11.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP