Skip to main content

यूपी के हजारों शिक्षक नहीं भर पा रहे ITR , लेखा कार्यालयों तथा नामित सीए फर्म्स की लापरवाही भारी पड़ती नजर आ रही

यूपी के हजारों शिक्षक नहीं भर पा रहे ITR , लेखा कार्यालयों तथा नामित सीए फर्म्स की लापरवाही भारी पड़ती नजर आ रही

 
लखनऊ : बेसिक शिक्षकों को मिले फार्म-16 एवं 26 एएस में मेल नहीं होने के कारण हजारों शिक्षक अपना आईटीआर फाइल नहीं कर पा रहे हैं। आईटीआर फाइल करने की अन्तिम तिथि 31 जुलाई होने के कारण शिक्षक संगठनों ने इस मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जनपदों के बेसिक शिक्षा वित्त लेखा अधिकारी कार्यालयों तथा नामित सीए फर्म्स की लापरवाही भारी पड़ती नजर आ रही है।



वहां ध्यान देना जरूरी है कि फॉर्म 16 देना अनिवार्य है

इनकम टैक्स एक्ट की धारा 203 के अनुसार विभागों को अपने कर्मचारियों को फॉर्म 16 देना जारी करना अनिवार्य है। अगर तय समय के अंदर फॉर्म 16 जारी नहीं करता है, तो उस पर जुर्माना लग सकता है। इनकम टैक्स एक्ट की धारा 272 के तहत 100 रुपये रोजाना पेनल्‍टी लगाई जा सकती है।


शिक्षक संगठनों ने विभागीय अधिकारियों को चेतावनी दी है कि अगर तीन से चार दिनों के भीतर सभी शिक्षकों के 26 एएस अपडेट नहीं किए गए तो वे प्रदेशव्यापी आन्दोलन शुरू कर देंगे। 


शिक्षक संगठनों आरोप है कि अब तक डेढ़ लाख से अधिक शिक्षकों के साथ इस तरह की गड़बड़ी की शिकायतें मिल चुकी हैं। शिक्षकों के वेतन से आयकर काटा तो गया लेकिन उसे जमा नहीं किया गया। नतीजा 26एएस में इसका कहीं उल्लेख नहीं मिल रहा। इससे शिक्षक आईटीआर फाइल नहीं कर पा रहे हैं।




source http://www.primarykamaster.in/2023/07/itr.html

Comments

Popular posts from this blog

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP