Skip to main content

प्राइमरी व माध्यमिक स्कूलों का नैक की तरह होगा मूल्यांकन, 12 वीं तक के स्कूलों को दिया जाएगा ग्रेड, सात मानकों पर की जाएगी स्कूलों की परख

शिक्षा में बदलाव के लिए उठाया जा रहा बड़ा कदम, ग्रेडिंग के आधार पर अभिभावकों के लिए आसान होगा स्कूलों का चयन करना

प्राइमरी व माध्यमिक स्कूलों का नैक की तरह होगा मूल्यांकन, 12 वीं तक के स्कूलों को दिया जाएगा ग्रेड, सात मानकों पर की जाएगी स्कूलों की परख


लखनऊ। स्कूली में शिक्षा में सुधार के लिए प्रदेश सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। अभी तक विश्वविद्यालयों में नैक मूल्यांकन होता आया है लेकिन उत्तर प्रदेश के प्राइमरी और माध्यमिक स्कूलों का भी नैक की तरह मूल्यांकन होगा। मूल्यांकन के मानकों के लिए स्कूल क्वालिटी असेसमेंट एंड एश्योरेंस फ्रेमवर्क (स्क्वॉफ) तैयार किया जा रहा है। जिसके आधार पर स्कूल की गुणवत्ता के आधार पर उसे ए, बी, सी या अन्य ग्रेड दी जाएगी। इस सम्बंध में अधिकारियों की एक बैठक सितम्बर माह में हो चुकी है।



स्कूल और कालेजों की ग्रेडिंग से अभिभावक और छात्र-छात्राओं के संस्थान के स्तर के अंदाजा हो जाता है। अभिभावक अपने बच्चों को किस विद्यालय में अपने बच्चों का प्रवेश कराना चाहिए और उस स्कूल की विशेषता क्या है, ये सारी चीजे मूल्यांकन के बाद अभिभावकों को पता रहेंगी। 


नैक मूल्यांकन की तरह ही अब प्रदेश के स्कूलों का शिक्षण कार्य, बुनियादी ढांचा, सुरक्षा, विषय, शिक्षकों की संख्या आदि पर मूल्यांकन होगा। स्कूल ऑनलाइन अपना डाटा अपलोड करेंगे। जिसका परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद स्कूलों का ए, बी, सी व अन्य श्रेणियों में बांटा जाएगा।


यह काम एसक्यूएएएफ (स्क्वॉफ) के माध्यम से होगा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) इसे तैयार कर रहा है।


सात मानकों पर की जाएगी स्कूलों की परख

राज्य परियोजना निदेशालय के अधिकारियों ने बताया कि स्कूलों के मूल्यांकन के लिए शासन ने पहली बार कदम उठाया है। नई शिक्षा नीति के तहत शासन ने निर्णय लिया है। एससीईआरटी स्कूल क्वालिटी असेसमेंट एंड एश्योरेंस फ्रेमवर्क तैयार कर रहा है। 
यह हैं मानक:

1 स्कूल के सक्षम संसाधन
2 शिक्षण में लर्निंग व मूल्यांकन
3 बच्चों की प्राप्ति, प्रगति व विकास
4 शिक्षक प्रदर्शन और व्यावसायिक विकास का प्रबंधन
5 स्कूल नेतृत्व एवं प्रबंधन समावेशन, स्वास्थ्य और सुरक्षा 6 उत्पादक सामुदायिक भागीदारी


पहली बार स्कूलों के मूल्यांकन की तैयारी है। शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव व होंगे। मूल्यांकन के लिए स्क्वॉफ तैयार किया जा रहा है। मानकों के आधार पर स्कूलों का मूल्यांकन होगा और ग्रेडिंग की जाएगी। –डॉ. पवन सचान, डिप्टी डायरेक्टर, एससीईआरटी


source http://www.primarykamaster.in/2023/12/12.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP