Skip to main content

प्राचार्य को अब उच्च शिक्षा निदेशक से मांगनी होगी छुट्टी, ऑनलाइन माध्यम से लेना होगा आकस्मिक अवकाश

प्राचार्य को अब उच्च शिक्षा निदेशक से मांगनी होगी छुट्टी, ऑनलाइन माध्यम से लेना होगा आकस्मिक अवकाश


प्रयागराज। राजकीय उच्च महाविद्यालयों, क्षेत्रीय अधिकारी कार्यालयों, राजकीय पब्लिक लाइब्रेरी और सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को अब आकस्मिक अवकाश ऑनलाइन माध्यम से लेना होगा। उन्हें मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से अवकाश के लिए आवेदन करना होगा और पोर्टल पर ही उनका अवकाश मंजूर किया जाएगा।



राजकीय महाविद्यालय में शिक्षकों एवं कर्मचारियों का अवकाश प्राचार्य स्वीकृत करेंगे और प्राचार्य को उच्च शिक्षा निदेशक से अपने अवकाश की मंजूरी लेनी होगी। क्षेत्रीय उच्च अधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों को क्षेत्रीय उच्च अधिकारी और अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को प्राचार्य से अवकाश की मंजूरी लेनी होगी, जबकि प्राचार्य का अवकाश प्रबंधन की ओर से स्वीकृत किया जाएगा। 


पोर्टल पर प्रबंधकों का पंजीकरण पूरा होने तक वे पूर्व की भांति प्राचार्यों को ऑफलाइन अवकाश दें सकेंगे। इसके साथ ही नए पद पर कार्यभार ग्रहण करने पर भी ऑनलाइन सूचना देनी होगी।



source http://www.primarykamaster.in/2023/12/blog-post_15.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP