Skip to main content

राहत : बोर्ड परीक्षार्थियों को 24 घंटे काउंसलिंग सुविधा, राज्य और केंद्र सरकार ने काउंसलिंग के लिए किए इंतजाम, हेल्पलाइन नंबर 1800-891-4416 और 14416 शुरू

राहत : बोर्ड परीक्षार्थियों को 24 घंटे काउंसलिंग सुविधा, राज्य और केंद्र सरकार ने काउंसलिंग के लिए किए इंतजाम, हेल्पलाइन नंबर 1800-891-4416 और 14416 शुरू


लखनऊ : बोर्ड परीक्षाओं के दौरान छात्रों को अवसाद, उदासीनता व व्यवहार में उग्रता जैसे मानसिक अस्वस्थता से बचाने के लिए इस बार 24 घंटे काउन्सिलिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके लिए केन्द्र और राज्य सरकार ने टेलीमानस हेल्पलाइन नम्बर शुरू किया है जो 24 घंटे काम करेगी।



इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को इस हेल्पलाइन नम्बर के प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिये हैं ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद बोर्ड परीक्षार्थियों को इसका लाभ मिल सके।


माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने जिला विद्यालय निरीक्षकों को भेजे अपने सर्कुलर में कहा है कि बोर्ड परीक्षाओं को लेकर कुछ विद्यार्थियों में अवसाद, उदासीनता, व्यवहार में उग्रता एवं अन्य प्रकार के परिवर्तन देखने को मिलते हैं। मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रसित ऐसे व्यक्तियों को टेली मनोचिकित्सा और टेली परामर्श जैसी डिजिटल सहायता प्रदान किया जाना चाहिए। 


राज्य सरकार की ओर से केन्द्र सरकार के सहयोग से टेलीमानस हेल्पलाइन नम्बर 1800-891-4416 या 14416 शुरू किया गया है जिस पर 24 घंटे निशुल्क काउन्सिलिंग की सुविधा उपलब्ध है। ऐसे में हेल्पलाइन का प्रचार -प्रसार कराएं।


परीक्षा के समय छात्रों में बढ़ जाता है अवसाद

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सामने परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों पर पड़ने वाले मानसिक दबाव के मद्देनजर आत्महत्या की प्रवृति बढ़ने के मामले पिछले वर्ष उठा था जिस पर आयोग ने राज्य सरकारों के शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग को इस दिशा में ससमय कदम उठाने के निर्देश दिए थे।

आयोग के निर्देशों को देखते हुए प्रदेश में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा महानिदेशक ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक को पत्र भेजा है।


source http://www.primarykamaster.in/2023/12/24-1800-891-4416-14416.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP