Skip to main content

अंग्रेजी माध्यम के कोर्स की परीक्षा अब मातृभाषा में भी दे सकेंगे छात्र

अंग्रेजी माध्यम के कोर्स की परीक्षा अब मातृभाषा में भी दे सकेंगे छात्र

उच्च शिक्षा से ज्यादा से ज्यादा छात्रों को जोड़ने की यूजीसी की नई पहल

मातृभाषा या स्थानीय भाषा में पढ़ाई के वाद परीक्षा में भी मिलेगी राहत


नई दिल्लीः उच्च शिक्षा में दाखिले से लेकर पढ़ाई और अब परीक्षा तक में छात्रों को किसी भी तरह की भाषाई अड़चनों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उच्च शिक्षा के सकल नामांकन अनुपात (जीईआर) को तेजी से बढ़ाने में जुटा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) फिलहाल उच्च शिक्षा की राह से भाषाई दिक्कतों को तेजी से खत्म करने में जुटा है। 



इस दिशा में आयोग ने अब एक और अहम पहल की है, जिसमें छात्र अब अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाए जाने वाले कोर्सों की परीक्षा स्थानीय भाषा या मातृभाषा में भी दे सकते हैं। यूजीसी ने इस सबंध में देश भर के सभी विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों से इच्छुक छात्रों की पहचान कर उन्हें इसकी अनुमति देने के निर्देश दिए हैं।


 इसके साथ ही यूसीसी ने इस पहल को आगे बढ़ाते हुए विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों से परीक्षा से पहले ऐसे छात्रों की पहचान करने और उन्हें मातृभाषा या स्थानीय भाषा में उससे जुड़ी अध्ययन सामग्री मुहैया कराने का भी सुझाव दिया है। यूजीसी की इस पहल को उन छात्रों के लिए एक बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है, जो अभी तक भाषाई दिक्कतों के चलते नर्सिंग, फार्मेसी व इंजीनियरिंग जैसे कोर्सों में दाखिला लेने से कतराते थे। इसके साथ ही वह ऐसे उच्च शिक्षण संस्थानों में भी दाखिला लेने से बचते थे, जहां सभी कोर्सों की पढ़ाई अंग्रेजी माध्यम से ही होती है।


source http://www.primarykamaster.in/2023/12/blog-post_3.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP