Skip to main content

याची लाभ न मिला तो 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण पीड़ित जाएंगे सुप्रीम कोर्ट

याची लाभ न मिला तो 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण पीड़ित जाएंगे सुप्रीम कोर्ट


प्रयागराज : 69000 सहायक शिक्षक भर्ती में 19000 सीटों पर आरक्षण गड़बड़ी का आरोप लगाकर पिछड़ा दलित संयुक्त मोर्चा विरोध की राह पर है। उनकी मांग है कि आरक्षण पीड़ितों के साथ न्याय किया जाए, जिससे उन्हें नियुक्ति मिल सके। मामले की हाई कोर्ट में सुनवाई चल रही है। ऐसे में पीड़ितों ने कहा है कि प्रकरण में याचियों को याची लाभ देकर इसका निराकरण किया जा सकता है। यदि याची पीड़ितों को लाभ नहीं मिला तो वह इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे।



पीड़ितों ने इस संबंध में गुरुवार को चंद्रशेखर आजाद पार्क में बैठक की। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कश्यप एवं प्रदेश संरक्षक भास्कर सिंह ने कहा कि महेंद्र पाल बनाम उत्तर प्रदेश सरकार केस के तहत लखनऊ हाई कोर्ट डबल बेंच में 2000 से कम अभ्यर्थी आरक्षण के मुद्दे पर याची बनकर न्याय मांग रहे हैं। इनमें से लगभग 500 अभ्यर्थी उत्तर कुंजी पर भी एक अंक का लाभ प्राप्त कर चुके हैं तथा वह इस भर्ती की तृतीय काउंसलिंग की कट आफ में आ रहे हैं। ऐसी स्थिति में आरक्षण पीड़ित अभ्यर्थियों की यह संख्या 1300 के आसपास रह जाएगी।


source http://www.primarykamaster.in/2023/12/69000_22.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP