Skip to main content

पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए एक जनवरी से कर सकेंगे आवेदन, संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने जारी की प्रस्तावित तिथि

पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए एक जनवरी से कर सकेंगे आवेदन, संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने जारी की प्रस्तावित तिथि


लखनऊ। राजधानी सहित प्रदेश के पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए प्रस्तावित तिथि जारी की गई है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (जेईईसीयूपी) की ओर से पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए एक जनवरी से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरु होगी। जबकि, 16 मार्च से प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएंगी। प्राविधिक शिक्षा विभाग ने इस संबध में प्रस्तावित तिथियां जारी की है।



विभाग के मुताबिक राजकीय, अनुदानित व निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में दाखिले के लिए परीक्षा आयोजित की जाती है। सत्र 2024 में प्रवेश के लिए एक जनवरी से 29 फरवरी तक आवेदन होंगे। जबकि 16 से 22 मार्च तक विभिन्न केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएंगी। आवदेन में सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 300 रुपये, जबकि अनुसूचित जाति व जनजाति के लिए 200 रुपये प्रवेश शुल्क देने होंगे।


जेईईसीयूपी वेबसाइट के जरिए अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। प्रवेश परीक्षा में महिलाओं के लिए 20 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की गई है। 12वीं पास व आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को द्वितीय वर्ष में प्रवेश की सुविधा दी गई है।



जेईईसीयूपी की इन शाखाओं में होंगे दाखिल

सिविल इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक्स, कंप्यूटर साइंस, इनफार्मेशन टेक्नालॉजी इंस्ट्रूमेटेंशन, केमिकल इंजीनियरिंग, पेंट एंव प्लास्टिक मोल्ड टेक्नोलॉजी, डेयरी, टेक्सटाइल ग्लास, सिरेमिक व प्रिटिंग टेक्नोलॉजी का कोर्स तीन वर्ष का होगा जिसके लिए 10वीं पास होना जरुरी है। होटल मेनेजमेंट कोर्स में दाखिले के लिए 12वीं पास होना जरूरी है।


source http://www.primarykamaster.in/2023/12/blog-post_95.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP