Skip to main content

सवा साल बाद भी ऑनलाइन लोन नहीं, बेसिक शिक्षक परेशान

सवा साल बाद भी ऑनलाइन लोन नहीं, बेसिक शिक्षक परेशान

● लोन, चयन वेतनमान और एनओसी की व्यवस्था नहीं

● मानव संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन मिलनी थीं सुविधाएं


प्रयागराज :  माध्यमिक और बेसिक शिक्षा के पूर्व महानिदेशक विजय किरन आनंद ने बेसिक शिक्षा परिषद के अधिकांश स्कूलों का कायाकल्प करने के साथ शिक्षकों की ट्रेनिंग तक ऑनलाइन कर दी लेकिन बात जब शिक्षकों की सहूलियत हो तो विभाग के अफसरों की बेरुखी दिखने लगती है। 



पूर्व महानिदेशक ने शिक्षकों को लोन, चयन वेतनमान और एनओसी की व्यवस्था ऑनलाइन करने के लिए 17 अगस्त 2022 को एनआईसी के अफसरों को पत्र लिखा था।


मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से औपचारिकता पूरी करने के बाद लोन समेत अन्य सभी सुविधाएं देने की तैयारी थी लेकिन दस दिन में शिक्षकों की हाजिरी ऑनलाइन कराने वाला विभाग आज तक ये सुविधाएं ऑनलाइन नहीं दे सका है। प्रदेशभर के शिक्षक अपने ही जीपीएफ से लोन लेने के लिए महीनों अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं।


शिक्षकों को अपने ही लोन, चयन वेतनमान के लिए भटकना पड़ रहा है। स्कूल टाइमिंग में अपने काम की पैरवी करने के लिए जा नहीं सकते। इसलिए बार-बार छुट्टी लेकन लोन, चयन वेतनमान और एनआईसी वगैरह के लिए भटकना पड़ता है। -देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ

 
उच्च प्राथमिक विद्यालय कुसुआ विकास खंड कौड़िहार द्वितीय के सहायक अध्यापक जितेन्द्र कुमार पांडेय ने भी तकरीबन दो महीने पहले अपने जीपीएफ से लोन के लिए आवेदन किया था लेकिन वह भी लोन के लिए भटक रहे हैं।

उच्च प्राथमिक विद्यालय लखनपुर विकास खंड कौड़िहार द्वितीय के सहायक अध्यापक रतिभान सिंह ने मकान खरीदने के लिए डेढ़ महीने पहले जीपीएफ से लोन का आवेदन किया था लेकिन आज तक लोन मंजूर नहीं हो सका है।


source http://www.primarykamaster.in/2023/12/blog-post_61.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP